सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेखौफ अपराधियों ने रिवॉल्वर के दम पर पुलिस हिरासत से कैदी को छुड़ाया

बेखौफ अपराधियों ने रिवॉल्वर के दम पर पुलिस हिरासत से कैदी को छुड़ाया


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: दिन-दहाड़े दो बाईक सवार बदमाश सजायाप्ता कैदी को पुलिस पर गोलियों की बौछार कर छुड़ा ले जाने में कामयाब हो गए और पुलिस देखती रह गई। एक गोली रेहड़ी पर खड़े इकबाल नामक व्यक्ति को लगी जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। हालांकि आरोपियों की यह घटना बी.के अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नीमका जेल में बंद झज्जर के रेवाड़ी खेड़ा गांव निवासी कैदी विकास दलाल को नीमका जेल की पुलिस के गार्ड सोमवार सुबह 10 बजे उपचार के लिए बीके अस्पताल में लेकर आए थे। बी.के अस्पताल पर झज्जर के मंजीत महाल गिरोह के दो बदमाशों पहले से ही इंतजार कर रहे थे। उनमें से एक बदमाश ने पुलिस पर अपराधी को छ़ुड़ाने के लिए गोलियां चलाई और विकास दलाल को छुड़ा ले गया। दूसरा बदमाश दशहरा ग्राऊंड के कोने पर बाईक लेकर इंतजार कर रहा था। पुलिस के अनुसार अपराधी और पुलिस में करीब दस राऊंड गोलियां चली। पुलिस ने बताया कि कैदी विकास दलाल पर हत्या का मामला दर्ज था। विकास दलाल नाम का यह बंधी मई माह में दिल्ली की तिहाड़ जेल से ट्रांसफर होकर फरीदाबाद की नीमका जेल में लाया गया था। एसजीएम थाना पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज निकलवा ली है और दोनो अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन के सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की उड़ी धज्जियां
बी.के अस्पताल के गेट पर हरियाणा पुलिस की चौकी मौजूद है। अपराधी घटना से पहले ठीक चौकी के साथ में बाईक खड़ी कर घंटो इंतजार करते रहे। लेकिन चौकी की गार्द में मौजूद पुलिस कर्मियों को अपराधियों की भनक तक नही लगी। बेखौफ अपराधियों ने ठीक चौकी के सामने खड़े होकर मुंह पर कपड़ा बांधा तब भी चौकी में मौजूद किसी भी पुलिसकर्मी की उनपर नजर नही पड़ी। बड़े मजे की बात तो यह है कि अस्पताल प्रशासन के सुरक्षा के कड़े इंतजामोंं की धज्जियां उड़ाते हुए यह अपराधी अस्पताल परिसर में घुसकर रिवॉल्वर के दम पर गोलियों की बौछार करते हुए कैदी को साथ लेकर ठीक चौकी के सामने से भागते हुए निकल गए।
क्या कहना है पुलिस का
दोनो अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधियों की अभी पहचान नही हो पाई है। घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज उनके पास आ चुकी है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।