सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तानाशाही, झूठ, पाखण्ड, बगुलाभगती और अहंकार पर जनतंत्र, सत्य, ईमानदारी और विनम्रता की जीत का जश्न है – विजयदशमी !

दिनांक : १९.१०.२०१८. शुक्रवार

विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनायें !! 

तानाशाही, झूठ, पाखण्ड,
बगुलाभगती और अहंकार पर जनतंत्र, सत्य, ईमानदारी और विनम्रता की जीत का जश्न है – विजयदशमी !


आज विजयादशमी पर्व है। विजयादशमी पर्व प्रतीक है,असत्य पर सत्य , आडम्बर पर सादगी का, अराजकता पर सदाचरण का, अन्धकार पर उजाले की विजय का और महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ मान सम्मान की रक्षा का।

गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस मे लिखा है :-

"रावन रथी, विरथ रघुवीरा "

यहाँ रावण प्रतीक है आडम्बर का, अहंकार का, विलासिता का, दंभ का, अत्यंत सुविधा भोगी भौतिकवादी परिवेश का, अपनी बौद्धिक क्षमता के अनाधिकृत और अप्रासंगिक दोहन का, समष्टि मे थोपी गयी व्यष्टि वादिता का, मानवीय संवेदन की अन्यमनस्कता का, महिला पर अत्याचार और उनके अपमान का। इसीलिए रावण रूपी कुरूपता का दहनकर, अपने अन्तस मे राम का मूलत्व को अंगीकार करना होगा, तभी हम त्याग, सर्मपण, बलिदान,
 करूणा, आदि संवेदन प्रसारित और परिभाषित करते हुए, विजयादशमी का मूल अंकुरित करने मे सफल होंगे।

विजयदशमी के शुभ अवसर पर सच्ची श्रृध्दान्जली यही होगी कि हम मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर राजनीति कर झूठ बोलने वालों, महिला शक्ति का अपमान और शोषण करने वालों, भगवान राम, महिलाओं और जनता को धोखा देने वालों एवं रावण का महामंडन करने वालों को सबक़ सिखायें।

मर्यादा पुरूषोत्तम राम से प्रेम का अर्थ है रावण के हर रूप से हर युग में घृणा भले ही वह आधुनिक रावण ही क्यों न हो? तभी विजयदशमी मनाना सार्थक होगा अन्यथा यह दिखावे और ढ़ोंग के अतिरिक्त कुछ नहीं है।

राम के देश में ही सच्चे रामभक्तों और देशभक्तों की अग्निपरीक्षा है, उन्हें ही पूरी गम्भीरता से चिंतन कर निर्णय लेना है कि देश में राम पूज्नीय रहेंगे या रावण? रामराज्य चाहिए या रावण राज्य?

क्योंकि भारत देश में जिस प्रकार रावण और गोडसे के महामंडन का चलन बढ़ा है वह रामराज्य का सपना पाले गान्धी के देश के लिये शुभ संकेत नहीं।

हे प्रभु! पाखण्डियों, बहरूपियों और बगुला भगतों से इस देश की रक्षा करना।

सभी सच्चे राम भक्त देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं!!

मर्यादा पुरुषोत्तम राम को हज़ारों सलाम !!!

सैयद शहनशाह हैदर आब्दी
समाजवादी चिंतक – झांसी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...