सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गोपाला ब्रह्म स्थान दुर्गा पूजा समिति के मेला का उद्घाटन शिकारपुर थानाध्यक्ष सह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने किया।

नरकटियागंज:- गोपाला ब्रह्म स्थान  दुर्गा पूजा समिति के मेला का उद्घाटन शिकारपुर थानाध्यक्ष सह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने किया।


चदन गोयल

नरकटियागंज:- नरकटियागंज गोपाला ब्रह्म स्थान  दुर्गा पूजा समिति के मेला का उद्घाटन शिकारपुर थानाध्यक्ष सह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र. प्रसाद ,शिकारपुर थाना के पुलिस निरीक्षक शशि भूषण ठाकुर के संयुक्त रूप से फीता काटकर  किया गया। उद्घाटन के बाद दोनों ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की।बाद में समिति के उपाध्यक्ष डॉ बी के चौहान और संरक्षक तारकेश्वर प्रसाद ने दोनो अतिथि को शाल देकर सम्मानित किया।अपने अध्यक्षीय भाषण में जितेंद्र प्रसाद ने भारत स्काउट गाइड के  और  आदया कुमार और रिजवाना प्रवीण को सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मेला की सुरक्षा व्यवस्था में लगाये गए स्वयं सेवक अपने कार्य को काफी निष्ठा पूर्वक कर रहें है ।पुलिस निरीक्षक शशि भूषण ठाकुर ने गोपाला ब्रह्म स्थान की कमिटी के सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष वर्मा प्रसाद , स्काउट में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अम्बुज कुमार एवं चंदन कुमार को  62वर्ष पुराने इस पूजा और मेला की परम्परा को कायम रखने के लिए धन्यवाद दिया ।इस अवसर पर मेला व्यस्थापक बुधन यादव ने बताया कि मेला में श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की मनोरंजन की व्यवस्था जैसे जादू घर ,विभिन्न प्रकार के झुलुआ ,नास्ते और विभिन्न प्रकार के सामानों की बिक्री के लिए दुकान लगाया गया है।पुरोहित नंदलाल ओझा ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पंडाल में वैष्णवी देवी और भैरव नाथ की उत्पत्ति को चलंत मूर्ति के रूप में दर्शाया गया है।इस अवसर पर सोनू कुमार ,अभिषेक कुमार,दुर्गेश ठाकुर आदि का योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...