सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बगहा प्रखण्ड एक के बीडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रखंडाधिन कार्यरत पंचायत सचिवों व नवनियुक्त कार्यपालक सहायकों की हुई बैठक।

बगहा प्रखण्ड एक के बीडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रखंडाधिन कार्यरत पंचायत सचिवों व नवनियुक्त कार्यपालक सहायकों की हुई बैठक।


बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा(24अक्टूबर2018):-बगहा एक प्रखण्ड के अंतर्गत चल रहे जन कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता व गति मुहैया कराने के उद्देश्य से बुधवार को बीडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रखंडाधिन कार्यरत  पंचायत सचिवों व नवनियुक्त कार्यपालक सहायको की एक बैठक आहुत की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन ने किया। बैठक में उपस्थित कर्मियों को बीडीओ शशिभूषण सुमन ने स्पष्ट शब्दों में हिदायत दिया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत चल रहे गली -नाली ,पक्कीकरण ,हर घर मे नल का जल ,स्वच्छता सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही  किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कोताही करने वाले कर्मियों को उसका खामियाजा भुगतना होगा।इसलिए आप लोग अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर क्रियान्वित कार्यो को गुणवत्ता के साथ तेजी से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र से संबधित सभी प्रकार के आवेदन पत्रों का ऑन लाइन इंट्री एसएसएमआईएस के पोर्टल पर करना सुनिश्चित करेंगे।अगर ऑन लाइन इंट्री करने में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होती है तो आईटी सहायक अरविंद कुमार या कार्यालय सहायक रौशन कुमार से सम्पर्क कर सकते हैं।बीडीओ श्री सुमन ने बताया कि सभी कर्मी अपने-अपने पंचायत में ससमय पहुँचकर पूरी निष्ठा से कार्यों को सम्पादित करें। साथ ही सभी पंचायतो में कार्यपालक सहायकों के पास उपस्थिति पंजी में विकास मित्र, ग्रामीण आवास सहायक, रोजगार सेवक,कार्यपालक सहायक, पंचायत सचिव  प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।ऐसा नही करने वाले कर्मियों को कार्य के प्रति उदासीनता बरतने के साथ-साथ अनुपस्थित मानते हुए उनके वेतन पर रोक लगा दिया दिया जाएगा।साथ ही ग्रामीण जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बीडीओ ने  सभी पंचायत सचिवों को प्रत्येक सप्ताह के दो दिन पंचायत कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।बीडीओ ने इस बैठक में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों को चिन्हित कर  करवाई करने की बात कही।मौके पर आईटी सहायक अरविंद कुमार ठाकुर,पंचायत सचिव , हारिमाधव प्रसाद, उमाकांत यादव,शिवनारायण महतो, अरविंद कुमार दुबे , कार्यापालक सहायक अभिनव कुमार मिश्रा,सूरज कुमार,अजय कुमार नेहा कुमार,खुशबू कुमारी सहित तमाम कर्मी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...