सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने 1 करोड़ 2 लाख की लागत से किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ।

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने 1 करोड़ 2 लाख की लागत से किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ।



फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद : पिछले 4 साल में दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा विकास बीजेपी सरकार ने फरीदाबाद में करवाया है और जल्द ही फरीदाबाद अपना पुराना मुकाम हासिल कर लेगा। ये विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 16 में आरएमसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते व्यक्त किए । इस रोड का निर्माण एक करोड़ दो लाख की लागत से किया जाएगा । इस मौके पर उद्योग मंत्री ने स्थानीय निवासियों की समस्याएं भी सुनीं और उनका निवारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस मौके पर कुछ स्थानीय निवासियों ने पार्क में ओपन जिम लगाने की मांग रखी जिस पर उद्योग मंत्री ने कहा कि इस महीने के अंत तक सेक्टर 16 के सभी पार्कों में ओपन जिम लगा दिया जाएगा। विपुल गोयल ने इस मौके पर कहा कि फरीदाबाद विधानसभा के सभी सेक्टर,गांव और कॉलोनियों में एक समान विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछले 4 साल में जितना काम करवाया है उतना गांव फरीदाबाद में पिछले 25 साल में भी नहीं हुआ। विपुल गोयल ने कहा कि जिन भ्रष्टाचारी दलों की राजनीतिक दुकानें बंद होने के कगार पर हैं वह लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं इसीलिए सभी को ऐसे स्वार्थी नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है। विपुल गोयल ने कहा कि बीजेपी सरकार ईमानदारी से काम करते हुए फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को हम ऐसा शहर बनाएंगे जिसमें युवाओं को रोजगार के लिए बाहर ना जाना पड़े । उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में सभी तरह के शिक्षण संस्थान होंगे, रोजगार होगा और उसके साथ साथ पर्यावरण की दृष्टि से भी फरीदाबाद एनसीआर का सबसे अच्छा शहर बनेगा तभी हम चैन से बैठेंगे। इस मौके पर स्थानीय पार्षद छत्रपाल, खादी बोर्ड के सदस्य विजय शर्मा, बलवान शर्मा ,वीके शास्त्री, एल पी सिंह, रणबीर चौधरी, सोम मल्होत्रा, बसंत शर्मा, पवन कुमार दहिया, भूषण शर्मा, खेत्रपाल, एडवोकेट रमेश भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।