सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चाय पर चर्चा" की दूसरी कड़ी की बैठक में दिया एक मजबूत संघ बनाने का संकेत।

बगहा:- "चाय पर चर्चा" की दूसरी कड़ी की बैठक में  दिया एक मजबूत संघ बनाने का संकेत।
   


बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार


बगहा:- बगहा नगर के नैतिक जागरण मंच के द्वारा "चाय पर चर्चा" की दूसरी कड़ी की बैठक रविवार के दिन सरस्वती इंटरनेशनल स्कूल तिवारी टोला बगहा 1 में ,विद्यालय के निदेशकं  मिथलेश पति तिवारी की  अध्यक्षता में  बड़े ही  उत्साह के साथ संपन्न हुआ । पहली बार  बड़े पैमाने पर विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने विचारों को खुले दिल से  एक दूसरे के सामने रख पाए । सबों के चेहरे पर प्रसन्नता की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। बैठक में उपस्थित बगहा अनुमंडल के सभी सम्मानित प्राचार्यों ने बारी बारी से अपने विचार रखें । विचारों के क्रम में विद्यालय के सभी प्राचार्यों ने अनुमंडल स्तर पर एक मजबूत और कारगर संघ बनाने की बात जोरों से रखी। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि अब विलंब नहीं किया जाना चाहिए ।क्योंकि जिस तरह के माहौल हैं उस तरह से आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए, एक नवीनतम एवं पारदर्शी संगठन का होना नितांत आवश्यक है । सभी के स्वरों का एकातमकता का सम्मान करते हुए अध्यक्ष के निर्देशन में एक कार्यकारिणी कमेटी का गठन , सभी के प्रस्ताव के बाद हुआ। कमिटी को यह जिम्मेवारी सौंपी गई पहले संघ का नाम व नियमावली बनाए। नियमावली में  विद्यालयों के कुशल संचालन के साथ साथ संघ के सही-सही संचालन के लिए नियम हो व उसी नियम के तहत संघ का क्रियान्वयन हो।  गठित कार्यकारिणी समिति में कुल सात सदस्यों को चुना गया। कार्यकारिणी समिति के सदस्यों में समीउल्लाह अंसारी ,सौरभ स्वतंत्र,बंधु साह,कफील अहमद,रवि भूषण तिवारी,आनंद कुमार सिंह,निप्पू कुमार पाठक को शामिल किया गया ।कार्यकारिणी समिति को एकजुट कर नियमावली बनाने के लिए संयोजक तौर पर निप्पू कुमार पाठक  जिम्मेवारी दी गई। इस अवसर पर बगहा 1 के सबसे सबसे अनुभवी और शिक्षा जगत में लंबे समय से योगदान दे रहे निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक वासुदेव प्रसाद,लिटिल फ्लावर एकेडमी के प्रधानाचार्य को नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा अंगवस्त्र देकर,सभा की अध्यक्षता कर रहे मिथलेश पति तिवारी के द्वारा सम्मानित किया गया ।आगामी बैठक 28 अक्टूबर 2018 को दोपहर 2:00 बजे से मॉर्निंग रोज पब्लिक स्कूल (कमला टॉकीज के सामने) बगहा 2 में संपन्न होगी। सभी ने एक स्वर में दुर्गापूजा (दशहरा) की छुट्टी आगामी 16 तारीख से करने और विद्यालय मे पुनः कक्षा प्रारंभ करने की तिथि 22 अक्टूबर 2018 की गई ।अंत में सभा अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।  निवेदन:- कतिपय कारणों से बैठक में सम्मिलित नहीं हो सकने  वाले सम्मानित प्राचार्य मित्रों से निवेदन है कि आगामी बैठक में आप जरूर उपस्थित हो और बनाए जाने वाले नवीन संघ के नियमों में अपना भरपूर योगदान दें ।ताकि एक सशक्त और पारदर्शी मजबूत संघ का निर्माण हो सके ।आइए चर्चा में जरूर भाग लें और मजबूत संघ के निर्माण के नैतिक जिम्मेवारी  में अपना भरपूर सहयोग दें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।