सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ईन्धन एवं ऊर्जा संरक्षण पर युवा जागरूकता कार्यक्रम

ईन्धन एवं ऊर्जा संरक्षण पर युवा जागरूकता कार्यक्रम   


                       
फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने पैट्रोलियम और प्राकृतिक मंत्रालय के अंतर्गत पैट्रोलियम कंसर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन के सहयोग से ईन्धन एवं ऊर्जा संरक्षण पर युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या नीलम कौशिक की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम संयोजक विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस व ब्रिगेड प्रभारी रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कार्यक्रम की शुरुआय करते हुए कहा कि हमारी उन्नत्ति के लिए ऊर्जा बहुत ही महत्वपूर्ण है,परन्तु ऊर्जा और ईंधन की आपूर्ति हमें निर्बाध रूप से प्राप्त होती रहे इस प्रकार की कोई निश्चितता नही, जिस प्रकार से पैट्रोलियम प्रदार्थों का दोहन हम कर रहे है निश्चित ही हम एक खतरनाक स्थिति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। रविन्दर मनचन्दा ने कहा कि पेट्रोलियम कंसर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन के अनुसार छोटे छोटे उपायों से और बुद्धिमत्ता पूर्वक उपयोग से हम सभी पेट्रोल, डीजल, गैस तथा ऊर्जा की बचत कर सकते है। जैसे कम दूरी पैदल तय करना, कार पुल व बाइक पूल तथा सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का उपयोग करके आदि और कोई संदेह नही है कि पेट्रोलियम उत्पादों की बचत का साधारण सा तात्पर्य है कि हम पेट्रोलियम पदार्थों का उतना अधिक उत्पादन कर रहे है। बच्चों कोपेट्रोलियम कंसर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन द्वारा एक लघु फ़िल्म भी दिखाई गई। बच्चों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। विजेता बच्चों को प्राचार्या नीलम कौशिक, रविन्दर कुमार मनचन्दा, रेनु शर्मा औरपेट्रोलियम कंसर्वेशन रिसर्च  एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। प्राचार्या नीलम कौशिक, रविन्दर मनचन्दा, रेनु शर्मा व अध्यापकों ने बच्चों से ऊर्जा और ईंधन की बचत करने के लिए गंभीर प्रयास करने की अपील की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...