सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वच्छता अभियान के साथ-साथ अपने मन की भी सफाई कर लेनी चाहिए, सलमान खुर्शीद।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वच्छता अभियान के साथ-साथ अपने मन की भी सफाई कर लेनी चाहिए, सलमान खुर्शीद।


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: लीगल विभाग हरियाणा युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे -2 स्थित होटल मैगपाई में लीगल विभाग की मैम्बरशिप लॉंच एवं सेमीनार का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन राजेश खटाना एडवोकेट, इंचार्ज लीगल विभाग हरियाणा युवा कांग्रेस द्वारा की गई ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने शिरकत की व कार्यक्रम की अध्यक्षता लीगल विभाग के राष्ट्रीय इंचार्ज अल्जो जोसफ व राहुल रावल शकित प्रोजेक्ट युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी द्वारा की गई । कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में जगदीप कम्बोज गोल्डी, राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस, ललित नागर विधायक तिगांव, लखन सिंगला, सचिन कुण्डू, तरूण तेवतिया युवा अध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से विकास वर्मा एडवोकेट, पूर्व सहायक जनरल मनीष खटाना, फिरेे सिह पोसवाल, सुरेन्द्र हुड्डा, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान बॉबी रावत व नंद किशोर ठाकुर मौजूद थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को देश में सफाई अभियान के साथ साथ अपने मन की भी सफाई करनी चाहिए ,क्योकि जब राहुल गांधी प्रधानमंत्री से गले मिलने जाते है तो प्रधानमंत्री उनसे ठीक प्रकार से भी गले नहीं मिलते।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पार्टी विकास के मुद्ददो को लेकर चुनाव लडती है और भाजपा धर्म के आधार पर चुनाव लड़ती है। कांग्रेस 36 बिरादरी को साथ लेेकर चलने वाली पार्टी है और आज देश में खासकर हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में दिन प्रतिदिन एक अच्छा माहौल बनता जा रहा है। श्री खुर्शीद ने युवा कांग्रेस के लीगल विभाग द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की और कहा कि लीगल विभाग राहुल गांधी के नेतृत्व में गरीब व असहाय लोगों को मुफ्त में कानूनी मदद देने के लिए पूरी तरह से तैयार है और राहुल गांधी की अच्छी सोच का ही नतीजा है कि वह दलित, गरीब व पिछडे वर्ग के लोगों की चिंता करते है कि उन्होंने लीगल विभाग में दलित, गरीब व पिछडे व असहाय वर्ग के लिए एक टीम तैयार की है जो कि इन लोगो की कानूनी मदद करेगा। इस मौके पर जगदीश कम्बोज गोल्डी ने अपने सम्बोधन में कहा कि युथ कांग्रेस का लीगल विभाग का कार्य काफी सराहनीय है और पूरे हरियाणा प्रदेश में जल्द ही टीम का गठन करके युवा वकीलो की लोगो की मदद के लिए एक फौज तैयार की जाएगी । लीगल विभाग के राष्ट्रीय इंचार्ज अल्जो जोसेफ ने कहा वह आभारी है युथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव व राहुल गांधी ने उन्हें देश में युवाओं को आगे बढने का सुनहरा मौका दिया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ललित नागर व लखन सिंगला ने संयुक्त रूप से ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो कि सबको साथ लेकर चलती है उन्होंने कहा कि युवाओं का हित सबसे अधिक कांग्रेस में ही सुरक्षित है। इस मौके पर युवा जिलाअध्यक्ष तरूण तेेवतिया ने आए हुए सभी अतिथियों का जिले की ओर से स्वागत किया और कहा कि राहुल गांधी व दीपेन्द्र सिह हूड्डा के नेतृत्व मे कांग्रेस दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही है,इस अवसर पर एडवोकेट राजेश खटाना,सागर शर्मा, रिछपाल नागर एडवोकेट, शिखा एडवोकेट,बॉबी रावत एडवोकेट,सुशील रावत एडवोकेट, संदीप खटाना, ललित बैंसला, जितेन्द्र खटाना,अनिल चेची, इकबाल कुरैशी, पराग गौतम, आनंद राजपूत, निशा एडवोकेट, अर्चना अग्रवाल एडवोकेट, संतोष शर्मा, जयभगवान, अनुराधा शर्मा,जोगेन्द्र राजपूत, प्रवीण चंदीला, सोनू, ब्रहमप्रकाश खटाना एडवोकेट, महेन्द्र गोला, नरेश मेहंदीरत्ता, रिजवान आजमी, सरफराज, विवेक चौधरी, मनीष वर्मा एडवोकेट, उर्वशी एडवोकेट, दिनेश माधवी एडवोकेट, सुखबीर चंदीला एडवोकेट, तारिक अनवर एडवोकेट, सतपाल शर्मा एडवोकेट,डा.सुशील कटारिया,रितिक खटाना, सरफराज एडवोकेट, धर्मवीर खटाना सहित अन्य अधिवक्ता व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।