सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांग्रेस महिला अधिकार यात्रा कल फरीदाबाद जिले में आएगी,शारदा राठौर

कांग्रेस महिला अधिकार यात्रा कल फरीदाबाद जिले में आएगी,शारदा राठौर  


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पूरे देश में महिला कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही ‘महिला अधिकार यात्रा कल फरीदाबाद जिले में आएगी। उक्त जानकारी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक शारदा राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद सुश्री सुष्मिता देव हरप्रदेश में महिला अधिकारों की आवाज उठाने के लिए महिला अधिकार यात्रा लेकर निकली हुई है। यात्रा के माध्यम से वह हर वर्गकी महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर, महिलाओं की समस्याएं सुन रही है और उन्हें उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने केलिए प्रेरित कर रही हैं। सुष्मिता देव जी कांग्रेस की ‘घोषणा पत्र कमेटी’ की सदस्य भी हैं। वह इस यात्रा में पूरे देश की महिलाओं की मांगों को कांग्रेस घोषणा पत्र कमेटी व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को  सौंपेंगी। भाजपा सरकार महिलाओं की अपेक्षा ओंपर कितना कार्य कर रही हैं, महिला कांग्रेस इस बात का भी विश्लेषण कर रही है। पिछले चार वर्षों में महिलाओं के प्रति बढ़तेअपराध को व महिला आरक्षण  बिल को लेकर भी सुष्मिता देव महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रही हैं। हरियाणा मेंमहिला अधिकार यात्रा की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के कंधों पर है। पिछले 30 सितंबर को पंचकूला से शुरू हुई यात्रा प्रतिदिन कई जिलों में जा रही है। फरीदाबाद में यात्रा के स्वागत व सम्मेलन की जिम्मेदारी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष साधना सिंह की है। उन्होंने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग से रथ यात्रा को पंजाबी धर्मशाला बल्लभगढ़ लाया जाएगा जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘महिला अधिकार सम्मेलन’ को संबोधित करेगी। उसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह स्वागत होगा। बड़खल चौक पर स्वागत के बाद महिला अधिकार यात्रा गुरूग्राम रवाना हो जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...