सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बगहा शहर के तमाम पूजा पण्डालों पर माता का पट खुलते ही उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब ।

बगहा:-बगहा शहर  के तमाम पूजा पण्डालों पर माता का पट खुलते ही उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब ।



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार


बगहा(16अक्टूबर2018) :- बगहा एक व दो  में माता का पट खुलने को लेकर मंगलवार के दिन पूजन अर्चना का दौर शुरू हो गया  ।  माता की दर्शन के लिए भक्तो की भारी सख्या में भीड उमड रही। माता जी के पुजन के लिए पीपल के पेड़ और बेल पूजन विधिवत किया गया । सभी पूजा पण्डालों के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गुंजमय हो गया । जय माँ अम्बे गौरी व जय माता दी आदि की गूंज से पूरा बगहा शहर भक्तिमय हो गया । बेल पूजन के बाद डोली  यात्रा में माता रानी के आगमन के साथ ही जयघोष की गूंज होने लगी । डोली के साथ आगे आगे कुँवारी कन्याओं व महिलाओं की झुंड चल रही थी । पीछे से बैंड बाजा के साथ माता का जयकारा किया जा रहा था। पीछे पीछे सभी जगहों के पूजा समिति के सदस्य एवं श्रद्धालुएं माता की डोली थामे चल रहे थे। माता की डोली में शामिल श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। बगहा दो के मलकौली पटखौली,नारायणपुर मीना बाजार,रेलवे स्टेशन रोड पटेहरा बाजार,बगहा चीनी मिल,सिंह मार्केट और तिवारी मार्केट सहित बगहा एक  के आनंदनगर,बगहा बाजार,रत्नमाला आदि के पूजा मंडपो  में माता को स्थापित किया गया । सभी जगहों पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता का अराधना किया गया ।भवानी माता की पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । डोला यात्रा को सफल बनाने में नगर के तमाम पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।मौके पूजा समिति के सदस्यों में विशाल पांडेय,राहुल सिंह,कमल प्रसाद,सुरेश पटेल,राजन कुमार,रामू साह, मदन साह,सोमेश पांडेय सहित सभी जगहों के सैकड़ों कार्यकर्ता सहित लाखों की सख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।