सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

65वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल बेतिया के जवानों को प्रशिक्षण देने हेतु पन्द्रह दिवसीय आपदा सुरक्षा पखवाड़ा" प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।

बगहा:-  65वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल बेतिया के जवानों को प्रशिक्षण देने हेतु पन्द्रह दिवसीय आपदा सुरक्षा पखवाड़ा"  प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ। 



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा(15अक्टूबर2018):- 65वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल बेतिया के जवानों को एसएसबी सीमान्त प्रशिक्षण केंद्र में दिनांक 10.10.2018 से "आपदा सुरक्षा पखवाड़ा" का परीक्षण प्रशिक्षण शुरू किया गया है जो दिनांक 24.10.2018 तक चलेगा। इस अवसर पर 65वीं वाहिनीं एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट अरविंद कुमार चौधरी ने इस अभियान का उद्घाटन करते हुए इस अभियान में अग्निशमन दल बगहा के सभी कर्मचारियों ने हमारे जवानों को प्रशिक्षण देने के लिए उपस्थित हुए हैं। महोदय ने जवानों को अच्छी तरह से आपदा से संबंधित नुकसान तथा सुरक्षा का महत्व बताया एवं यह भी बताया कि हमारी डिप्टी कभी जंगलों में तो कभी किसी और जगह पर होती है,कभी यह आपदा नैसर्गिक,मानवनिर्मित आपदा आ जाने पर लोगों की जान बचाना एवं खुद के लिए इन सब की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है।इसके अलावा आग लगने पर कौन सी कार्रवाई करनी चाहिए। इसकी जानकारी महोदय ने अच्छी तरह से दी।अग्निशमन दल बगहा के फायर स्टेशन ऑफिसर राम निवास पांडेय ने आपदा के बारे में जानकारी दी एवं उसके बचाव हेतु कौन-कौन सी कार्रवाई करनी चाहिए,इससे जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया। वही प्रधान अग्निग रंजन कुमार,शैलेश कुमार तिवारी,रंजन कुमार गुप्ता,फायर चालक राम शाम कुमार ने भी जवानों को अच्छी तरह से सिखलाया।उन्होंने आगे बताया कि गैस सिलेंडर पर आग लगने पर उसे कैसे बुझाया जाये, एवं आग लगने पर लोगों की सुरक्षा किस प्रकार से करनी चाहिए तथा जंगलों में आग लगने पर वो आग किस प्रकार से बुझानी चाहिए।उसकी विधिवत जानकारी एक अभ्यास के दौरान दी गई। इस अभियान के दौरान जवानों ने आग से उत्पन्न होने वाली आपदा तथा सुरक्षा संबंधित जानकारी हासिल किया। अतः इस अवसर पर जगह-जगह पर आपदा सुरक्षा के पोस्टर एवं पंपलेट चिपकाए ग़ये। इस पन्द्रह दिन के अभियान में निबंध प्रतियोगिता,वाद विवाद प्रतियोगिता एवं डेमोस्ट्रेशन कार्यक्रम में बड़ी संख्या से एसएसबी कर्मिक सहभाग लेंगे।इस अभियान निरीक्षण(प्रशासन) मुकेश खुटुम्बरिया,निरीक्षक संचार अरुण कुमार बी,निरीक्षक/सामान्य आशीष कुमार सिंह, निरीक्षक/सामान्य नरेंद्र सिंह एवं आदि अन्य जवान उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...