सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वर्तमान में शालीनता पूर्ण सभ्य राजनीति का अग्रदूत – अखिलेश यादव !

वर्तमान में शालीनता पूर्ण सभ्य राजनीति का अग्रदूत – अखिलेश यादव !


मुबारक , मुबारक –जन्म दिन मुबारक !!

वर्तमान में कीचड़ उछालू राजनीति के बीच एक युवा राजनितिज्ञ ऐसा भी है जो साफ सुथरी राजनीति कर प्रदेश और देश को एक नई दिशा दे रहा है ।

 जिसने आधुनिक परिवेश में समाजवाद को नई ऊंचाई प्रदान की हैं । जिसने सम्पूर्ण मान मर्यादाओं के साथ  बहुत शांति से ज़रूरत मन्दों की भरपूर मदद की है ।

जो वास्तव में धर्म, जाति, भाषा और  क्षेत्र से ऊपर उठकर आम ग़रीब आदमी की राजनीतिकर रहा है और सत्ता का सीधा लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना चाहता है ।

वह अपने विरोधियों को भी सुधरने का भरपूर अवसर देता है और अपनी भी ग़लती स्वीकार करने और सुधारने में  ज़रा भी नहीं हिचकता ।

वह प्रायोजित प्रचार प्रसार से कोसों दूर है और ज़मीनी सच्चाईयों पर ज़्यादा यक़ीन रखता है।

यही विशेषता उसे दूसरों से अलग खड़ा करती है ।

प्रदेश और देश को अपने सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिये इस संस्कारवान नौजवान से बहुत उम्मीदॆं हैं ।

यही कारण है कि वह सबसे कम उम्र में सबसे विशाल प्रदेश का पूर्ण बहुमत से चुना हुआ मुख्यमंत्री बना।

वह अनुशासित, विनम्र, चेहरे पर
मुस्कराहट और आत्मविश्वास की चमक लिये, शालीनता की प्रतिमूर्ति, और सभ्य राजनीति का अग्रदूत है।

उसे अखिलेश यादव कहते हैं ।

अखिलेश यादव तुझे सलाम।

तुम जियो हज़ारों साल बस यही है आरज़ू।

मुबारक, मुबारक - जन्मदिन मुबारक!

सैयद शहनशाह हैदर आब्दी                   समाजवादी चिंतक
एवं अभियंता (FES)
(भेल झांसी)                           
निवास: “काशाना-ए-हैदर”,
291, लक्ष्मन गंज,                         
झांसी (उ0प्र0)-284002.                        मो0-9415943454.
ई-मेल-haider59@gmail.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।