सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंडल आयुक्त जी अनुपमा ने किया सभी का वोट बनाने का आह्वान

मंडल आयुक्त जी अनुपमा ने किया सभी का वोट बनाने का आह्वान



फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में आज मंडल आयुक्त और इलेक्शन ऑब्सर्ववर, वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी अनुपमा ने वोटर जागरूकता के अंतर्गत सराय ख्वाजा विद्यालय के इलेक्शन बूथों का इंस्पेक्शन किया। प्रधानाचार्या नीलम कौशिक की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी नागरिक सतबीर मान, जिला पंचायत विकास अधिकारी, खंडपंचायत विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर मुनेश चौधरी, इलेक्शन कानून को तिलक राज सहित जिले के आला अधिकारियों ने बी एल ओ द्वारा किये गए वोट सबंधी कार्यों की समीक्षा की। विद्यालय के इंग्लिश प्रवक्ता, जे आर सी व एस जे ए बी प्रभारी ने प्रोग्राम के बारे में बताया कि मंडल आयुक्त अनुपमा ने जूनियर रेड क्रॉस व सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के सदस्यों की वोटर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर सराय क्षेत्र के लिए रवाना किया, बच्चों ने आस-पास की कॉलोनियों में 18 वर्ष की उम्र के सभी युवाओं से अपने वोट बनवाने की अपील की है। इससे पूर्व मंडलायुक्त ने बच्चों से इस रैली का उद्देश्य पूछा है | और वे बच्चों के उत्तर से बेहद खुश हुए  कि हमारे बच्चें एक दम जागरूक और चौकन्ने हैं | इस के बाद बी एल ओ की भी वोटर जागरूकता रैली निकाली गई। मनचन्दा ने बताया कि मंडलायुक्त अनुपमा ने अपने संबोधन में अंतिम वोटर तक वोटर रजिस्ट्रेशन संबंधी सहायता बी एल ओ के माध्यम से या विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के घर-घर जा कर वोट बनवाने के अभियान द्वारा पहुचाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या नीलम कौशिक ने ऐसा ही करने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात मंडलायुक्त ने वोटरों को शिक्षित करने हेतु चलाए जा रहे शिक्षाप्रद कार्यक्रमों का जायजा लिया और ऐसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सभी को जागरूक करने की सलाह दी। मंच संचालन वीरपाल पहलवान ने किया। मौक़े पर प्रधानाचार्या नीलम कौशिक ने इलेक्शन आब्जर्वर जी अनुपमा, उपमंडल अधिकारी सतबीर मान, जिला पंचायत विकास अधिकारी, खंडपंचायत विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर मुनेश चौधरी, इलेक्शन कानून बनेगा तिलक राज का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविन्दर कुमार मनचन्दा, रेनु शर्मा, वीरपाल, आज़ाद सिंह कसाना, बिजेन्दर सिंह, दान सिंह, वेदवती, संजय यादव, प्रदीप राठी, नरेंद्र कुमार सहित सम्पूर्ण स्टाफ की प्रत्यक्ष व परोक्ष तौर पर सराहना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।