सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वाल्मीकि नगर दौरे पर आए बिहार के उपमुख्यमंत्री।

वाल्मीकि नगर दौरे पर आए बिहार के उपमुख्यमंत्री।


रिपोर्ट- दिवाकर कुमार

वाल्मीकिनगर दौरे पर आए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक संवाददाता सम्मेलन (पत्रकार वार्ता) में बताया कि विगत 2012 में इको टूरिज्म की घोषणा के हुई तो उस समय भीटीआर का इतना बेहतर विकास नहीं हुआ था, किंतु आज वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन अधिकारियों ने जंगल कैंप का बेहतर विकास कर दिखाया हैI पूर्वी बिहार में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जैसा सुंदर कैंप कहीं भी नहीं है, वाल्मीकि बी आर होटल 15 नवंबर 18 से पर्यटक सीजन में पर्यटकों के लिए उपलब्ध होगाI पर्यटक सीजन में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, वन विभाग के बंबू हट, ट्री हट, जंगल कैंप के अंदर वातानुकूलित और सामान्य कमरे सहित टेंट हाउस, के आलावा वाल्मीकि बिहार होटल के 12 कमरे, जिसमें 6 वातानुकूलित हैं और 6 सामान्य को पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराया जा चूका होगा, जिसमे एक साथ कुल 46 लोग ठहर सकते हैं, पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य जंगल कैंप स्थित वातानुकूलित कमरे, जिनका किराया पूर्व में ढाई हजार(2500 रूपये) था, अब 1250 और सामान्य का 1000 के अलावा ई हट और बंबू हट का किराया भी कम करते हुए 15 साल से 500 कर दिया गया हैI राफ्टिंग के लिए उपलब्ध मोटर बोट का किराया भी ढाई हजार से घटाकर 500 कर दिया गया है, जिससे पर्यटकों को कोई परेशानी नही हो और आसानी से उपलब्ध हो सकेI जंगल कैंप के निकट वाल्मीकि बिहार में ठहरने से पर्यटक नेपाल सहित कल कल बहती नारायणी नदी का जल के साथ प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ़ भी उठा सकेंगेI कालेश्वर मंदिर जाने के लिए कैनोपी वाक झूला का नाम अब पोलूशन झूला के नाम से जाना जाएगा, यह झूला 700 फीट लगभग का है जो पर्यटकों को काफी रोमांच देता हैI महाकालेश्वर मंदिर के निकट बने एंटी पोचिंग कैंप जिसकी ऊंचाई काफी ज्यादा है उसके नजदीक के वृक्षों की शाखाओं को काटने का निर्देश वन विभाग को दिया गया है जिससे पर्यटक एंटी पोचिंग कैंप से नेपाल सहित प्राकृतिक दृश्यों का लुत्फ उठा सकें, जबकि जटाशंकर और महाकालेश्वर मंदिरों के निकट शिलालेख लगाने का निर्देश दिया गया है, जिससे वाल्मीकिनगर क्षेत्र में आने वाले पर्यटक, उसके इतिहास से अवगत हो सकें, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 में चार गजराज मौजूद हैं, आने वाले वक्त में कर्नाटक से और हाथियों को मंगाया जाएगा, जिसका लुत्फ पर्यटक उठा सकेंगे, जंगल कैंप के सामने के बन रहे इको पार्क को विकसित किया जा रहा हैI पर्यटक उसका लाभ उठा सकते हैं, जंगल सफारी के लिए सरकारी और प्राइवेट मिलाकर कुल 8 गाड़ियां उपलब्ध हो चुकी हैंI पर्यटकों के लिए विभाग की तरफ से साइकिल में उपलब्ध कराया जाएगाI जिसे दूर दूर से आने वाले पर्यटक वन क्षेत्र के अंदर साइकिल से भ्रमण भी कर सकेंगेI नेचर गाइड के रूप में कई युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जो ड्राइवर और गाइड के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगेI वन विभाग में वन कर्मियों के कमी के मामले को देखते हुए उन्होंने बताया कि शीघ्र ही संविदा पर बहाली की जाएगी पर्यटकों के लिए वन जीवन पर आधारित फिल्में पर्यटकों को दिखाई जाएंगी साथ ही साथ स्थानीय संस्कृति पर आधारित नृत्य पर्यटकों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा उन्होंने बताया कि पर्यटकों को एक लीफलेट भी उपलब्ध कराया जाएगा जो इस क्षेत्र की तमाम जानकारियों को अपने अंदर समेटे होगा इको पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य वाल्मीकि बिहार समेत जंगल कैंप परिसर में सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी ताकि वातावरण इको फ्रेंडली रहे इस मौके पर वन सचिव त्रिपुरारी शरण पीसी एफ बीके शुक्ला जिलाधिकारी बेतिया निलेश रामचंद्र देव रे एसपी बेतिया जयंत कांत एसडीएम बगहा घनश्याम मीना वन संरक्षण क्षेत्र निर्देशक एस चंद्रशेखर इकोलॉजी निर्देशक संतोष तिवारी डीएफओ गौरव ओझा वन प्रमंडल दो डिविजन तीन बेतिया के डीएफओ अभिषेक कुमार सिंह वाल्मीकि नगर सांसद सतीश चंद्र दुबे बगहा विधायक राघव शरण पांडे वाल्मीकि नगर विधायक रिंकू सिंह रामनगर विधायक भागीरथी देवी चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता एएसपी अभियान धर्मेंद्र झा सहायक वन संरक्षक आरके सिंहा जिला पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल समेत प्रशासन और वन अधिकारी मौजूद रहे.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...