सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बापू की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर परिषद बगहा द्वारा "स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम के तहत नगर में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता दिया सन्देश।

बगहा:-  बापू की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर परिषद बगहा द्वारा "स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम के तहत नगर में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता दिया सन्देश।



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

नगर क्षेत्रों में रह रहे लोगों की मानसिकता को बदलने की जरूरत है और सफाई को लेकर उनके रहन-सहन में बदलाव करने की जरूरत है। सभापति





नगर के गांधीनगर चौक पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सभापति जरीना खातून ने पुष्पांजलि अर्पित की।


बगहा(02सितम्बर2018):- बगहा नगर के गांधीनगर वार्ड संख्या 18 के गांधीनगर चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा ग़ांधी के 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर नगर परिषद की सभापति  ज़रीना खातून,उपसभापति जितेंद्र राव,कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक सहित नगर परिषद के कर्मियों,वार्ड पार्षदों व स्थानीय लोगों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। ग़ांधीनगर चौक मुख्य मार्ग से बगहा एक प्रखंड तक झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया गया।स्वच्छता अभियान चलाकर सड़कों व गलियों को साफ किया गया।तब उपरांत गांधीनगर चौक पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सभापति जरीना खातून ने पुष्पांजलि अर्पित की। और बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर क्षेत्रों में रह रहे लोगों की मानसिकता को बदलने की जरूरत है और सफाई को लेकर उनके रहन-सहन में बदलाव करने की जरूरत है। ताकि स्वच्छ भारत में स्वच्छ समाज का विकास किया जा सके।और आगे बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा ग़ांधी जी ने 'स्वच्छ भारत' का  सपना देखा था जिसके लिए वे चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। महात्‍मा गांधी के स्‍वच्‍छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री ने 2 अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था और इसके सफल कार्यान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील भी की गयी थी।इस अभियान का उद्देश्य पांच वर्ष में स्वच्छ भारत का लक्ष्य प्राप्त करना था ताकि बापू की 150वीं जयंती को  इस लक्ष्य की प्राप्ति के रूप में मनाया जा सके। स्वच्छ भारत अभियान सफाई करने की दिशा में प्रतिवर्ष 100 घंटे के  श्रमदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सकेसंबोधन समाप्ति के बाद सभापति ज़रीना खातून ने समस्त नगर परिषद के कर्मियों,मीडिया बन्धु, वार्ड पार्षदों व सम्मानित लोगों सहित स्थानीय लोगों को "स्वच्छता ही सेवा" के तहत स्वच्छता बनाये रखने और सफाई के प्रति जागरूक करने और  रखने की शपथ दिलायी गयी। और नगर परिषद को हर हाल में क्लीन बगहा और ग्रीन बगहा बनाया जा सके।वही उप सभापति जितेंद्र राव ने महात्मा ग़ांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किये और बताया कि लोगों के स्वस्थ और शारीरिक विकास के लिए भी स्वच्छ भारत अभियान की बेहद आवश्यकता है क्योंकि एक स्वच्छ समाज में ही स्वस्थ व्यक्ति का विकास संभव है अर्थात स्वच्छता का व्यक्ति के विकास में अहम योगदान है।
वही कार्यपालक पदाधिकारी महात्मा ग़ांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रपिता महात्मा ग़ांधी के उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि व्यक्ति के रहन-सहन में और उनके जीवन के परिपेक्ष्य में सफाई का बेहद अहम योगदान है। स्वच्छता अभियान के तहत अगर सफाई मिशन के सपने को पूरा करना है तो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को शौचालयों की सुविधा मिल सके जिसके लिए सरकार ने शौचालयों का निर्माण कराने पर भी जोर दे रही है।मौके पर वार्ड पार्षद जुगनू आलम,मो0 इमरान,अजय राउत, दयानंद बैठा,मो0 रब्बानी, उमेश गुप्ता, संजय यादव वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, मो0 ग्यासुद्दीन, मो0 सब्बीर, डॉ0 राजू सिंह, मनोहर गुप्ता,मीडिया प्रभारी सुमन कुमार यादव, नगर परिषद के कर्मी सहित मीडिया बन्धु व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।  हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार  लौकरिया थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में में शांति समिति की एक बैठक आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय मिश्र एवं संचालन सुबोध सिंह  ने किया।आयोजित कार्यक्रम में दोनो समुदायो के लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया ।वही थानाध्यक्ष ने बताया जिस स्थान पर दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी सुरक्षा के मद्देनजर वाहा पूजा समिति के द्वारा स्थानीय थाना से  लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।जिससे मौके पर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल पन्द्रह पूजा समिति के द्वारा अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन दिया जिसे थानाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 20 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन कर देने का आदेश दिया।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी  पूजा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजमात किये  गए है साथ ही उन्होंने ब...

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा रिपोर्टर जितेन्दर पांचाल मथुरा डूडा कार्यलय पर सफाई कर्मचारियों का जमकर हंगामा किया चार महीने से वेतन न मिलने की बजह से किया प्रदर्शन हंगामा,सफाई क्रम चारिओं के साथ महिला सफाई कर्म चारिओं भी कर रही है डूडा कार्यलय पर हंगामा,नही मिला नगर के सफाई कर्मचारियो को डूडा से कोई अस्वासन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी अपने वेतन को लेकर जिला परियोजना अधिकारी और नगर निगम मथुरा के खिलाफ नारेबाजी करते ये लोग 4 माह से वेतन ना मिलने से परेशान हो कर जिला परियोजना अधिकारी सतीश कुमार सिंह से मिले काफी नोकझोंक होने के बाद जिला परियोजना अधिकारी ने बताया की वेतन का मामला नगर निगम के अधीन है निगम के द्वारा केवल 8 दिन जो कि जून माह का वेतन दिया गया है अभी तक डूडा विभाग के खाते में नहीं आया है सफाई कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हमने बिना वेतन के जन्माष्टमी रक्षाबंधन और ईद त्योहारों पर सफाई की एवं एक दिन भी अवकाश नहीं लिया l