सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उपमुख्यमंत्री ने किया पर्यटन स्थल के निर्माण का निरीक्षण।

वाल्मीकिनगर:/उपमुख्यमंत्री ने किया पर्यटन स्थल के निर्माण का निरीक्षण।



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा/वाल्मीकिनगर(10/10/2018):-  बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज वाल्मीकि नगर में पर्यटन को प्रोत्साहित करनेऔर बढ़ावा देने के लिए पर्यटन क्षेत्र में हो रहे नव निर्माण का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री मोदी आज सुबह 9:45 बजे वाल्मीकि नगर पहुंचे। जल संसाधन हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर पहुँचने के बाद उनका स्वागत जिलाधिकारी नीलेश रामचंद्रदेवड़े ने गुलदस्ता देकर किया। उनके आतिथ्य सत्कार के लिए वाल्मीकि नगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह, वाल्मीकि नगर सांसद सतीश चंद्र दुबे, रामनगर विधायक भागीरथी देवी, चिरैया के विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता,बेतिया भाजपा जिला अध्यक्ष गंगा प्रसाद पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद थे। हवाई अड्डे से उपमुख्यमंत्री का काफिला सीधे सिंचाई विभाग अतिथि गृह पहुँचा,जहाँ उन्होंने बंबू हट विश्रामगृह का एक- एक कर निरीक्षण किया। तत्पश्चात इनकी कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। श्री मोदी ने संवाददाताओं से कहा कि वे यहाँ नवनिर्मित पर्यटन स्थलों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने आए हैं। थारू कल्याण महासंघ की ओर से उप मुख्यमंत्री को एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा गया, जिसमें बगहा 2 प्रखंड को सिधाव में स्थानांतरित करने की माँग की गई है। जानकारी हो कि बगहा दो प्रखण्ड कार्यालय सिधाव के नाम से स्थापित है,मगर कार्यालय बगहा अनुमण्डल परिसर के निकट चलता है। बाद में उप मुख्यमंत्री ने गंडक परियोजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों को भी देखा और अधिकारियों से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।मौके पर भाजपा बेतिया जिलाध्यक्ष  गंगा प्रसाद पांडेय,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अफरोज अख्तर,मंडल अध्यक्ष रामनगर ग्रामीण बिरेन्द्र तिवारी,मीडिया प्रभारी सोमेश पांडेय मडल अध्यक्ष सुजीत चौरसिया सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों की उपस्थिति रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...