सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित शिवालाय घाट त्रिवेणी धाम नेपाल में वाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा के अवसर पर नारायणी गंडकी माता की 54वीं भव्य महाआरती की गयी।

वाल्मीकिनगर:- भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित शिवालाय घाट त्रिवेणी धाम नेपाल में वाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा के अवसर पर नारायणी गंडकी माता की 54वीं भव्य महाआरती की गयी।


बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा/वाल्मीकिनगर:- भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित शिवालाय घाट त्रिवेणी धाम नेपाल में बुधवार की रात्रि वाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा के अवसर पर नारायणी गंडकी माता की 54वीं भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुक्तिनाथ धाम नेपाल के पीठाधीश्वर श्री लोक आनंद स्वामी जी महाराज, कोटी होम आश्रम त्रिवेणी धाम नेपाल के पीठाधीश्वर धर्मपाल गुरु वशिष्ट जी महाराज,भारत से आए मुख्य अतिथि बालक दास बाबा जी महाराज,नेपाल से आए मुख्य अतिथि मेख़ बहादुर सापकोटा,  मिठू सापकोटा,रेशम बुदामगर , शक्ति
साप कोटा,उत्तर प्रदेश से आए शिक्षाविद राधेश्याम पांडे,भाजयुमो के दुर्गा प्रसाद गुप्त,कार्यक्रम के संस्थापक डी  आनंद एवं गायक प्रभात रंजन ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके किया Iश्री लोक आनंद महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि शरद पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती के पावन मौके पर त्रिवेणी संगम तट पर महाआरती कार्यक्रम में शामिल होने से जीवन सफल हो जाता है।श्री बालक दास बाबा ने  आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जीवनी को सहजता के साथ प्रस्तुत किया । मुख्य अतिथि मेख बहादुर ने महाआरती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस सदानीरा की महिमा गंगा से बढ़कर है । संत गुरु वशिष्ठ ने गौ रक्षा और गौ सेवा पर केंद्रित प्रवचन दिया । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय काठमांडू एवं बुटवल नेपाल से आई बहनों ने कार्यक्रम के संस्थापक डी आनंद की भूरी भूरी प्रशंसा की । स्वरांजलि सेवा संस्थान की गायिका आशा साहू, कुमारी बबीता ,कुमारी संगीता एवं शिव चंद्र शर्मा ने समवेत स्वर में देवी पचरा प्रस्तुत किया । सुर आंगन संगीत के कलाकार गायक प्रभात रंजन, गायिका सपना शर्मा, संदीप सम्राट एवं राजन रॉक ने भक्तिमय प्रस्तुति करके भक्तों का मन मोह लिया । गायक एवं समाजसेवी संगीत आनंद ने हिंदी भजन द्वारा महर्षि वाल्मीकि को भगवान के रूप में प्रस्तुत किया । भारत नेपाल से आए भक्तगण इस दिव्य महाआरती कार्यक्रम से घंटों लाभान्वित होते रहे । नेपाल के गायक निर्मल अमात्य और पार्श्व गायक राम श्रेष्ठ के नेपाली भजनों पर देर तक तालियां बजती रही । शिक्षाविद श्री राधेश्याम पांडे ने 9 नवंबर को उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले वार्षिक कार्यक्रम हनुमान महोत्सव हेतु नेपाल के भक्तों को आमंत्रित करते हुए कहा कि त्रिवेणी धाम एक पुण्यभूमि है और यहां के भक्तों में विशिष्ट आध्यात्मिक झलक मिलती है ।
नारायणी गंडकी माता की जय घोष से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान रहा । विशिष्ट प्रतिभाशाली व्यक्तित्व नारायणी गंडकी सम्मान से सम्मानित किए गए । इस मौके पर कई श्रद्धालु भक्तों को धार्मिक साहित्य एवं रुद्राक्ष भेंट किया गया । कार्यक्रम स्थल पर देर रात तक भक्त झूमते रहे । ढोल नगाड़ा मृदंग घंटी  की मधुर ध्वनि के बीच नारायणी गंडकी माता की 54वीं महाआरती धूमधाम से की गई ।
वही मंच संचालन डी आनंद ने किया।जबकि धन्यवाद ज्ञापन सत्यदेव पांडे ने किया । इस मौके पर संगीत निर्देशक केदारनाथ पांडेय, काठमांडू के सुनील कुमार खत्री ,  अशोक कुमार थापा ,संजीव खड़का, अजय भक्त ,शिक्षक भैरव प्रसाद शर्मा ,श्री जीवन मुक्तानंद सरस्वती, अखिलेश शाह, स्वरांजलि सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजली आनंद, विजय केसरी ,संगीता देवी ,गोरख प्रसाद विश्वकर्मा, अंजू कुमारी आदि उपस्थित थीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।