सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुंडो की मार से पत्रकार के हाथ-पैर तोड़े दिए गए, पुलिस जांच में जुटी

गुंडो की मार से पत्रकार के हाथ-पैर तोड़े दिए गए, पुलिस जांच में जुटी 



फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिले में कानून व्यवस्था गुंडों के हाथ में हैं या पुलिस प्रशासन के हाथ में, ऐसा सोचने को मजबूर हो गए हैं शहर के लोग। देर रात उत्तराखंड से बरात में आए एक पत्रकार की बदमाशों ने पीट -पीट कर हाथ -पैर दोनों ही तोड़ दिए और वारदात को अंजाम देकर बदमाश लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस की माने तो बदमाश लोग मारने तो किसी और गुड्डू नामक शख्स को आए थे पर पीट किसी और गुड्डू को गए और जिसे पीट गए वह एक पत्रकार निकला। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं,जहां पर उसका ईलाज चल रहा हैं। बताया गया हैं कि जहां पर पत्रकार को पीटा गया,उसके पास में रामलीला चल रहा था और वहां पर सैकड़ों लोग मौजूद थे,पर किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। एसएचओ भारत भूषण का कहना हैं कि कोटद्धार,पौड़ी गढ़वाल ,उत्तराखंड जिले के एक दैनिक अख़बार के पत्रकार वैभव उर्फ़ गुड्डू रात तक़रीबन साढ़े नौ बजे एनएच 2 स्थित लखानी धर्मशाला में हो रही एक शादी समारोह में बारात की तरफ से आया था। जैसे ही वह लखानी धर्मशाला के बाहर पानी की बोतल लेने के लिए बाहर की तरफ आया तो उस दौरान एक फोर व्हीलर व एक बाइक पर सवार होकर करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाश आए और उससे पूछा कि तेरा नाम गुड्डू हैं,उसने कहा कि मेरा नाम गुड्डू हैं। इसके बाद बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे इतना मारा की उसका हाथ -पैर दोनों ही टूट गए । इस दौरान मौके से दो लोगों को पब्लिक ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया पर इस झगड़े में इन दोनों के शामिल होने की पुष्टि अभी तक नहीं की गई हैं,फिर भी दोनों आरोपी इस वक़्त पुलिस हिरासत में हैं।
बताया गया हैं कि बदमाश लोग रंजिशन गुड्डू नामक एक लड़के को पीटने के उद्देश्य से आए थे,वह भी दाढ़ी रखे हुए था। इत्तफाक से पत्रकार का नाम भी गुड्डू है और इसके चेहरे पर भी दाढ़ी था और इसे गलती से बेहरमी से पीट गए। उनका कहना हैं कि बदमाशों के बाइक के नंबर तो अभी पुलिस को मिली हैं, उससे उनके घर के एड्रेस का पता किया जा रहा हैं। इसके साथ घटना के आसपास में दो जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने की खबर हैं, जिसकों खंगाला जा रहा हैं,पुलिस की माने तो जहां पर पत्रकार वैभव उर्फ़ गुड्डू को पीटा गया,वहीँ पर रामलीला भी चल रहा था पर पब्लिक ने पत्रकार को बचाने की कोशिश नहीं की। इस संबंध में कोतवाली थाना पुलिस ने सभी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
जिले में कभी तो पत्रकार के हाथ-पैर तोड़ दिए जाते हैं , कभी पुलिस हिरासत से हत्या के कुख्यात अपराधी छूट कर फरार हो जाते हैं, पिछले दिनों लूट,चोरी, छीना-झपटी के वारदातों में काफी इजाफा हुआ हैं, पर पुलिस प्रशासन अभी तक कंट्रोल नहीं कर पाई हैं। पहले ही लोग नोटबंदी से धीरे -धीरे अभी उभरने लगे थे पर रोज रोज के चोरी ,कार चोरी , लूटपाट की घटनाओं से फिर से बर्बाद होने लगे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...