सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर बगहा दो प्रखण्ड के 25 पंचायतों में 168 ग्राम संगठन की पांच हजार से ज्यादा जीविका दीदियों का हाथ धुलवाया गया।

विश्व  हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर बगहा दो प्रखण्ड के 25 पंचायतों में 168 ग्राम संगठन  की पांच हजार से ज्यादा जीविका दीदियों का हाथ धुलवाया गया। 



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा(15अक्टूबर2018):- विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर जीविका बगहा 2 द्वारा बगहा दो प्रखण्ड के 25 पंचायतों में 168 ग्राम संगठन के 5000 से ज्यादा जीविका दीदियों को हाथ धुलवाया गया।  विश्व हाथ धुलाई दिवस के मौके पर सभी जगहों की जीविका दीदियों को हाथ धोने के अलग-अलग स्टेप के बारे में प्रयोग करके बताया बताया ।विश्व हाथ धुलाई दिवस का उद्देश्य बहुत ही व्यापक है। केवल हाथ धोना पर्याप्त नहीं है। हाथ कब और कैसे धोया जाए, यह बात मायने रखती हैं। सफाई को सभी जीविका दीदियां अपनी दिनचर्या बनाएं। खुद भी सफाई रखें और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। गंदगी की वजह से कई तरह की संक्रामक बीमारियां होती हैं। सफाई रख कर हम कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। स्कूल में सभी जीविका दीदियां को कतार से खड़ा कर उन्हें एक-एक कर हाथ धोने का सही तरीका बताया गया।वही प्रभारी प्रखण्ड परियोजना प्रबन्धक ब्रजेश यादव ने बताया कि सफाई ही बीमारी से लड़ने का पहला हथियार होता है। बीमारियों के संक्रमण से बचने का सबसे अच्छा तरीका सफाई का पहला चरण खाने से पहले और शौच के बाद हाथ धोना होता है। इसी उद्देश्य को लेकर 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जीविका बगहा 2 की सभी ग्राम संगठनो की जीविका दीदियों ने हाथ धोने के सही तरीकों के बारे में बताया गया। साथ ही इससे होने वाले फायदों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गयी।बगहा दो के पच्चीस पंचायतो के ग्रामीणों को जीविका बगहा 2 की दीदियों ने हाथ धुलाई कार्यक्रम में भाग लेने और इसके तरीके बतायी और हाथ धुलाई का शपथ  दिलायी हैं।मौके पर अनिता कुमारी,शिल्पी कुमारी, हेमा कुमारी,लालिमा कुमारी,दिव्या कुमारी,सिमा देवी, प्रियंका देवी सहित तमाम जीविका दीदियां व ग्रामीण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।