सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सराय विद्यालय में प्रतियोगिताएं आयोजित।

सराय विद्यालय में प्रतियोगिताएं आयोजित।



फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद :राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम कौशिक की अध्यक्षता में पेंटिंग, निबंध और सलोगन लिखो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया | जूनियर रेड क्रॉस तथा सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के सौजन्य से किया गया। प्रतियोगिताओं का संयोजन करते हुए विद्यालय के इंग्लिश प्रवक्ता रविन्दर कुमार मनचन्दा ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार पेटिंग, सलोगन लेखन व निबंध लेखन प्रतियोगिताएं, सड़क सुरक्षा,और राष्ट्रीय मतदाता दिवस विषय पर आयोजित की गई। सड़कों पर निरंतर बढ़ रहे वाहनों के कारण और सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी करने की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है | और हर वर्ष लगभग डेढ़ लाख व्यक्ति सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु के मुँह में समा जाते है। एक अध्ययन के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करना है, कितने ही लोग चाहे वे वयस्क हों या युवा बगैर लाइसेंस के वाहन चलाते है, वाहनों में तय यात्रियों से अधिक यात्री बैठाना, द्विपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग ना करना, दो से अधिक सवारियों का द्विपहिया वाहन पर बैठना, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करना अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा वाहन चलाना और  व्यावसायिक वाहनों का ओवरलोड होना बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण है। मनचन्दा ने बताया कि बच्चों ने  डोंट ड्राइव ड्रंक बैटर लेट देन नेवर, सुरक्षित चले - सामान्य चलें", " लेन ड्राइविंग - सेन ड्राइविंग " तथा " वोट बनवाएं - अधिकार जताएं", " हुआ अठारह वर्ष से पार, मिला वोट का अधिकार" जैसे नारे लिख दोनों विषय पर जागरूक और सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विजेता बच्चों को जिला परिवहन विभाग और जिला निर्वाचन आयोग द्वारा नकद पुरस्कार दे कर सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्या श्रीमती नीलम कौशिक, जे आर सी व एस जे ए बी प्रभारी रविन्दर कुमार मनचन्दा, रेनु शर्मा, वेदवती सहित अन्य अध्यापकों ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...