सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

16 अक्टूबर यानी विश्व खाद्य दिवस के शुभ अवसर पर नैतिक मंच का होटलों से प्लास्टिक को दूर करने की शुरू की मुहिम।

बगहा:- 16 अक्टूबर यानी विश्व खाद्य दिवस के शुभ अवसर पर नैतिक मंच का होटलों से प्लास्टिक को दूर करने की शुरू की मुहिम।



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
     
बगहा:- नैतिक जागरण मंच का एकमात्र उद्देश्य खाने-पीने में हो रहे प्लास्टिक के प्रयोग को दूर करने और विश्व संरक्षण के लिए हर दृष्टि से वृक्षारोपण के कार्यक्रम को सफल बनाने की मुहिम को धार देने का रहा है। इसी संदर्भ में नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट की एक बैठक मंच के प्रधान कार्यालय सनफ्लावर चिल्ड्रेंस एकेडमी पटखौली बगहा 2 में  दोपहर2:00 से शुरू हुआ।इस  विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर प्लास्टिक से हो रहे कैंसर और प्रदूषण को हो रहे भारी नुकसान से संरक्षण हेतु बगहा के स्थानीय होटल संचालकों को अवगत कराया गया ।उन्हें मिट्टी के बने गिलास( राम गिलास) को झोला सहित देकर, उनसे यह प्रार्थना की गई कि आप लोग चाय पिलाने और खाना खिलाने में प्लास्टिक के गिलास व थाली का प्रयोग बिल्कुल न करें।यह उचित नहीं है ।वास्तव में आप लोगों को कैंसर का शिकार बना रहे हैं। भोजन के रूप में आप लोगों को बीमारी परोस रहे हैं। इसे रोकें। लोगों को चाय  या तो मिट्टी के गिलास में  या फिर शीशा या स्टील के गिलास में चाय दें। पत्ती के बने थाली में भोजन परोसें। इससे केवल व्यक्ति स्वस्थ नहीं होगा ।अपितु पर्यावरण स्वास्थ भी होगा।चंद पैसे के लालच में जहर परोसना लोगों की हत्या करने जैसे  संगीन अपराध है। इससे तो बेहतर है जूठे स्टील  की थाली को माजकर भोजन किया जाए। क्योंकि प्लास्टिक के केवल दुष्परिणाम है ,लाभ नहीं। प्लास्टिक के गिलास में चाय पीने से मुख कैंसर होता ही है ।साथ ही साथ इसके समाप्त नहीं होने से पर्यावरण में भयंकर उत्पन्न समस्या उत्पन्न हो रही है। इस अवसर पर मां नारायणी (गंडक )पर रिसर्च कर रहे। कथावाचक स्वामी श्री योगेश्वर आचार्य जी को अंग वस्त्र देकर नैतिक जागरण मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष  नंदलाल प्रसाद,सचिव निप्पू कुमार पाठक,समाजसेवी रविश मिश्र,चुन्नू पांडे और  मंगलपुर पंचायत के भूतपूर्व मुखिया व आरती होटल के मालिक पशुपतिनाथ गुप्ता  गुप्ता ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।  इसके बाद समाजसेवी व अभिभावक श्री राम चंद्र पाठक जी आम और चंपा ब्रिज देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में रवीश मिश्रा,भूतपूर्व मुखिया पशुपतिनाथ गुप्ता,वार्ड संख्या 3 के वार्ड आयुक्त चुन्नू पांडे उर्फ नंदेश पाण्डेय को अंग वस्त्र और चंपा का फूल  देकर  सम्मानित किया गया। तदोपरांत मिट्टी के बर्तन खासकर राम गिलास को मिट्टी को स्टाँक बगहा मे रखकर मिट्टी के बर्तन व गिलास को होटलों तक पहुंचाने के लिए कुम्हार संघ के सचिव श्री बालेश्वर पडित को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । जिन होटल मालिकों को रामगिलास व  झोला देकर प्लास्टिक के प्रयोग से हो रहे  दुष्परिणामों से अवगत कराया गया  और उन्हें सम्मानित किया गया  उनमें राजेश कुमार जयसवाल ,बृजेश जयसवाल, गुड्डू कुमार , लड्डू कुमार , बाढू गुप्ता नारायणपुर आदि सम्मिलित रहे ।  इस अवसर पर नैतिक जांच के  सलाहकार अरविंद कुमार सिंह  समन्वयक नारायण पाठक,मिथलेश कुमार पांडे, रघुवंश मणि पाठक,धीरज पाठक,विनय,गुलशन,अंकित नीतीश आदि  मौजूद रहे।
     अंत में मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन एवं सचिव निप्पू कुमार पाठक के द्वारा स्वच्छ बिहार स्वस्थ बिहार झोला लेकर चले बाजार प्लास्टिक को ना कहें वृक्ष लगाएं विश्व बचाएं का संदेश देने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...