सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सराय स्कूल के बच्चों का उच्च शिक्षण संस्थान भ्रमण

सराय स्कूल के बच्चों का उच्च शिक्षण संस्थान भ्रमण


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में उच्च शिक्षण संस्थान मिलन संपर्क कार्यक्रम प्रधानाचार्या नीलम कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के इंग्लिश लेक्चरर, जूनियर रेड  क्रॉस व सैंट जॉन ब्रिगेड अधिकारी रविन्दर कुमार मनचन्दा ने किया, उन्होंने कहा कि आज विद्यालय के बारहवीं के छात्र और छात्राओं ने सतयुग दर्शन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भूपानी के उच्च शिक्षण संस्थान में उच्च शिक्षा के अंतर्गत कॉलेज में चल रहे कोर्सेज तथा अन्य डिप्लोमा व कोर्सेज जैसे बी टेक, बी बी ए, बी सी के, एल एल बी, बी फार्मा, अन्य अकेडमिक कोर्सेज व डिप्लोमा सहित दूसरे ऑप्शन्स की जानकारी ली। मनचन्दा ने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने सत्युगदर्शन उच्च शिक्षण संस्थान के फैकल्टी मेंबर्स औऱ प्रोफेसर्स से भी कैरियर ऑप्शन्स के बारे अपनी शंकाओं का निवारण किया। बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षकों की एक टीम भी साथ रह कर उन्हें अपनी शंकाओं के निवारण और जिज्ञासा व रुचि के अनुसार प्रश्न करने के लिए प्रेरित करती रही। इस के पश्चात बच्चों ने सत्युगदर्शन ट्रस्ट के प्रवेश पर सात द्वार, ध्यान योग कक्ष, प्रचंड ज्योति सहित संपूर्ण परिसर का भ्रमण किया। प्राचार्य नीलम कौशिक, रविन्दर कुमार मनचन्दा,  रेनु शर्मा, नरेंद्र, श्रीनिवास, किरण, सरोज भारद्वाज, मंजु, राजबाला सहित समस्त स्टाफ ने सत्युगदर्शन कॉलेज प्रबंधन समिति, सत्युगदर्शन फैकल्टी तथा बिंदु मैडम का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...