सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रक्तदान को लेकर स्कूल के विद्यार्थीयों ने किया जागरूक

रक्तदान को लेकर स्कूल के विद्यार्थीयों ने किया जागरूक 



फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद :राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी नंबर-3 फरीदाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  ( एन.एस.एस. युनिट ) के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता पूर्व सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद बी.बी. कथूरिया के तत्वावधान में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढाने के लिये आज सुबह प्रार्थना में सभी बच्चों को रक्तदान के बारे विस्तार से बताया और बाद में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी सुशील कणवा के नेतृत्व में एक विशाल  रैली का आयोजन किया जिसको मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता पूर्व सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद बी.बी. कथूरिया व स्कूल प्रिंसिपल राजेश शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । राष्ट्रीय सेवा योजना फ़रीदाबाद के जिला संयोजक व स्कूल के एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी सुशील कणवा ने स्वयंसेवको को रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान विषय पर बोलते हुये रक्त दान की महता के बारे विस्तार से बताया गया | मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता पूर्व सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद बी.बी. कथूरिया व एन.एन.एस.कार्यक्रम अधिकारी सुशील कणवा ने स्टाफ व बडे छात्रो को बताया की रक्तदान करने पर किसी भी प्रकार का शरीर में कोई  भी नुकसान नही होता है । कोई भी स्वस्थ वयक्ति जिसकी उम्र 18 से 65 वर्ष है , जिसको कोई गंभीर रोग नही है ,जिसका वजन 45 किलो ग्राम , हिमोग्लोबिन 12.5 डी.एल. हो, वह मानव रक्तदान कर सकता है और  मानव शरीर मे मौजूद 5000 मि.ली. से 7000 मि. ली .रक्त में से केवल 350 मि.ली.रक्त ही लिया जाता है । रक्तदान में केवल 15 मिनट का ही समय  लगता है और दान किये गये रक्त की मात्रा मात्र 48 घंटे में पूर्ण हो जाती है । रक्तदान के पश्चात आप अपना दैनिक कार्य कर सकते है आदि के बारे विस्तार से बताया । मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता पूर्व सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद बी.बी. कथूरिया व विद्यालय एन.एस.एस. प्रभारी सुशील कणवा छात्रो को संबोधित करते हुये कहा की रक्त मरीज का इंतजार करे न की मरीज रक्त का इंतजार करे , यह तभी संभव होगा जब पर्याप्त मात्रा में रक्तदाता होंगे क्योंकी यह रक्त एक मानव का दूसरे मानव को एक अनमोल तोहफा है और केवल मानव का रक्त ही मानव शरीर को दिया जा सकता है इसलिये पुरुषो को हर तीन महीने में व महिलाओ हर चार महीनो में नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिये । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी सुशील कणवा ने बताया की आज 110 स्वयंसेवकों ने रक्त दान करने का प्रण लिया और जरुरत पडने पर रक्त दान जैसे महादान के लिये सबसे आगे रहने का वचन दिया । एन.एस.एस. इकाई के प्रभारी सुशील कणवा ने बताया की स्कूल की एन.एस.एस. इकाई के मार्गदर्शन में आज को स्कूल के स्वयंसेवको ने रक्त दान दिवस के अवसर पर रक्त दान को बढावा देने को लेकर सारे एन.आई.टी.नम्बर 3 फरीदाबाद की मार्किट में से घुमकर रेली निकाली । आज स्कूल के लगभग 110 स्वयंसेवको ने हाथो में रक्त दान महादान ,रक्त दान प्राण दान,रक्त दान करो जान बचावो ,रक्तदान कर कल्याण ,जीते जी रक्त दान - मरणो प्रांत नेत्र दान ,रक्तदान सुरक्षित भी , आसान भी,  आदि की पट्टीकाऐ  लेकर ,नारे लगाते हुये एन.आई.टी. नम्बर 3 फरीदाबाद की गली - गली घुमे । इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल राजेश शर्मा , प्राध्यापक डॉक्टर जितेन्द्र शर्मा , शिव दत्त भाटी ,विरेंदर पाल , रामकुमार , रविन्द्र मलिक पी. टी.आई. , राकेश शास्त्री आदि स्टाफ स्द्स्यो ने भी समय समय पर रक्त दान करने का संकल्प लिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।