सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर उत्सव कार्यक्रम किया आयोजन।

 बगहा:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के कार्यकर्ताओं ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर उत्सव कार्यक्रम किया आयोजन।



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा:-  बगहा नगर के मारवाड़ी अतिथि भवन के परिसर में बुधवार की रात्रि शरद पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता नगर संघचालाक जटाशंकर सोनी ने किया। वही जिला सम्पर्क प्रमुख परमानन्द प्रकाश ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम में समस्त स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कहा कि यू तो हर माह में पूर्णिमा आती है,लेकिन शरद पूर्णिमा का महत्व उन सभी से कही अधिक हैं।हिन्दू धर्म ग्रंथों में भी इस पूर्णिमा को विशेष बताया गया हैं।इस दिन चंद्रमा की किरणें विशेष अमृतमयी गुणों से युक्त रहती हैं,जो कई बीमारियों का नाश कर देती है,शरद पूर्णिमा की रात को लोग अपने घरों की छत पर खीर रखते हैं।जिससे चंद्रमा की किरणें उस खीर के संपर्क में आती हैं।इसके बाद उसे खाया जाता हैं।संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक को उन चंद्रमा कि किरणों के समान बनना चाहिए। ताकि वह अपने गुणों से दूसरों को लाभान्वित कर सके।देश में जो समस्याएं हैं।उसे स्वयंसेवक अपने प्रभाव से दूर कर सके।साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश में जो समस्याएं हैं।उन सब का निदान सिर्फ संघ ही कर सकता है। अगर संघ के स्वयंसेवक सजग हो जाये तो देश से गरीबी,आतंकवाद जैसी समस्याएं निश्चित दूर हो जायेगी,।क्योंकि स्वयंसेवक का कर्त्तव्य हैं। कि वह अपने से ज्यादा देश के लिए सोचे।जिला प्रचार प्रमुख जितेन्द्र कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिये कूपन व्यवस्था की गयी थी।जिसमे नगर के वरिष्ठ लोग भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लियें तथा इस कार्यक्रम में स्वयंसेवको ने योग व्यायाम,सूर्य नमस्कार,आसन्न प्रदर्शन,खेल प्रदर्शन तथा दंड प्रदर्शन आगुन्तको के समक्ष किया तथा प्रसाद में स्वादिष्ट खीर का आनंद लिया। मौके पर जिला कार्यवाह सुरेश ,सह जिला कार्यवाह सतीश ,नगर कार्यवाह उमेश बैरासिया,विवेक गुप्ता,प्रविण गुप्ता,कमलेश कुमार,अनिल,विकास राय, अमरेश यादव,मनोज साहु, संजय प्रसाद,महेश प्रसाद,सुरेश कुमार,संतोष सोनी,बैद्यनाथ प्रसाद,सुरेंद्र शाही,राजेंद्र पाठक,गरीबनाथ,मणिशंकर,प्रेमसागर  सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवको की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...