सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सबका साथ - सबका विकास ?

सबका साथ - सबका विकास ? 


अर्थात 125 करोड़ हिन्दुस्तानी को विकास के समान अवसर?


एक तरफ गुजरात सरकार सभी गुजराती प्राइवेट कंपनियों के लिए नियम ला रही है कि किसी भी उद्योग या कंपनी में कम से कम 75 प्रतिशत गुजराती लोगों को ही नौकरी पर रखे । दूसरी ओर उत्तर भारतीयों पर हमले हो रहे है, उन्हें भगाया जा रहा है। कहीं दोनों बातों में आपस में कोई सम्बन्ध तो नहीं?

यह सीन मुहम्मद ग़ज़नी के आक्रमण के ख़ौफ से भागते हुये लोगों का नही है। न ही बाबर ने राणा साँगा के विरुद्ध जंग का ऐलान किया है और राणा की फौज पीछे हट रही है। यह दृश्य है आज़ाद भारत के 72 सालों बाद देश के सबसे विकसित (?) प्रदेश गुजरात का। जहाँ से बिहार, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के हिन्दी भाषी मेहनतकश ज़बरदस्ती हिंसा करके भगाये जा रहे हैं।

छद्म हिन्दू राष्ट्रवाद के तले अपने ही देश के भीतर एक प्रदेश के लोग दूसरे प्रदेशों के लोगों को खदेड़ रहे हैं।

यह मोदी / शाह / रूपानी / संघी / बजरंगियों के उस गिरोह की कारस्तानी है जिन्होंने पिछले 4 सालों में मुल्क को जहन्नुम बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मगर कांग्रेस भी कम दोषी नहीं, इसी कांग्रेस ने इन्हें पनपने दिया। कांग्रेस के शासन में गुजरात हिन्दुत्व की प्रयोगशाला बनना शुरू हुआ, कांग्रेस आंख बन्द किये संरक्षण देती रही। नतीजा कांग्रेस के साथ आम आदमी को भी भुगतना पड़ रहा है।

इनसे भी पतित हमारे राज्य के नेता और इनके समर्थक वे लोग हैं जो आज भी इसे इनको दोषी नहीं मान रहे और न ही अपने प्रदेश के भाइयों के समर्थन में आगे आरहे हैं।

ग़रीब बेचारे मज़दूरों पर क्या बीत रही होगी, इसकी कल्पना भी नहीं की सकती। अपने अपने वतन से लगभग दो तीन हज़ार किलोमीटर दूर, चालीस से पचास घंटों का दीनदयालु बोगी मे कष्टकारी सफर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना अलग।

स्थानीय संसाधनों की कमी और सुख सुवीधाओं से वंचित,अधिकांश  लोगों की आजीविका के लिए अपना घरबार छोड़ कर अपने ही देश के किसी अन्य नगर, प्रदेश में जाने की मजबूरी और फिर वहाँ से भयाक्रांत भागने की मजबूरी।

अशिक्षा, ग़रीबी, सामाजिक और राजनीतिक शोषण के मारे अभागों के लिए यह अपना देश है या बेगाना?  उनका क़ुसूर क्या है, कोई बतायेगा?

कहां है,"सबका साथ - सबका विकास ?"

कहाँ हैं 125 करोड़ हिन्दुस्तानी को विकास के समान अवसर?

अब तो भुक्तभोगी देशवासियों की आंखें खुल जानी चाहिए !

सैयद शहनशाह हैदर आब्दी
समाजवादी चिंतक - झांसी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...