सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेमेरिटन हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन ने स्कूल के बच्चों को बांटे जूते व जुराबें

सेमेरिटन हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन ने स्कूल के बच्चों को बांटे जूते व जुराबें


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट


फरीदाबाद:राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी नंबर-3 में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की मदद से एक सामाजिक संस्था सेमेरिटन हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन नई दिल्ली ने एनआईटी नंबर-3 सरकारी स्कूल में पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा के बच्चों को जूते और जुराबें पहनाई | इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता शर्मा डीपीसी शिक्षा विभाग फरीदाबाद ने कार्यक्रम में शिरकत कर नन्हे-मुन्ने बच्चों को जूते जुराबें पहनाकर कार्यक्रम  की शोभा बढ़ाई । राष्ट्रीय सेवा योजना  फरीदाबाद के जिला संयोजक सुशील कणवा ने बताया की सेमेरिटन हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन नई दिल्ली के अध्यक्ष श्री सुचित अग्रवाल, उपाध्यक्ष विक्की सिंघानिय,कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता,जॉइंट सेक्रेट्री अभिषेक अग्रवाल ने विद्यालय के सभी बच्चों के लिए-1200,जोड़ी जूते व जुराबें दान देकर व सभी बच्चों को अपने हाथों से जूते पहनाकर | एक बहुत ही नेक काम किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि अनीता शर्मा डीपीसी फरीदाबाद व सेमेरिटन हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन नई दिल्ली के पदाधिकारियों को बुक देकर सम्मानित किया। जूते जुराबें वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद श्रीमती अनीता शर्मा डीपीसी, शिक्षा विभाग फरीदाबाद ने सेमेरिटन हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन नई दिल्ली के पदाधिकारियों की खूब तारीफ करते हुए जूते जुराबें बांटने को बहुत ही नेक कार्य बताया है |  उन्होंने अपने अभिवादन में कहा की बच्चों को जूते जुराबें गर्मी सर्दी बरसात आदि सभी मौसम में काम आते है और उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में ग़रीब,किसान,मजदूर नौकरी पेशे वालो के बच्चे पढ़ते हैं जिनको इस तरह की मदद की जरूरत होती है और सामाजिक संस्था सेमेरिटन हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए की गई यह मदद और योगदान हमेशा याद रहेगा | इस अवसर पर संस्था के प्रधान सुचित अग्रवाल ने बच्चों को  शुभ संदेश और शुभाशीष देते हुए खूब मन लगाकर पढ़ने की बात कही और वादा किया की इस विद्यालय के बच्चों को संस्था  हमेशा की तरह समय-समय पर मदद करती रहेगी और विद्यालय में आती रहेगी | इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक विरेंद्र पाल , डॉक्टर जितेंद्र शर्मा,लक्ष्मी नारायण गौड़,शिवदत्त भाटी,तारा चंद,देवेंदर सैन,हरि चंद हेड मास्टर,शिप्रा,राजेश रानी,मधु मिश्रा,राकेश शास्त्री,रविंद्र मलिक पीटीआई,राम कुमार,जितेंद्र चौधरी,कुसुम,हिमानी,मोनिका, सरोज हेड मिस्ट्रेस, राज रानी , सुमन आदि स्टाफ मेंबर्स का विशेष योगदान रहा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...