बगहा :- सात वर्षीय बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए युवक,युवती एवं छात्र सड़क पर उतरे,निकाला कैंडिल मार्च।
बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
बगहा:- बगहा दो शहर में एमपी के मंदसौर जिले की एक सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ सोमवार की शाम में युवक,युवती और छात्रों द्वारा सड़क पर कैंडिल मार्च निकाला।खराब मौसम होने के बावजूद भी युवक, युवती एवं छात्र सड़क पर उतरे।कैंडिल मार्च में युवक,युवती,छात्रों में रोष देखा गया। बच्ची को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की और नारेबाजी भी की गयी।कैंडल मार्च बगहा 2 अनुमंडल से पठकौली ओ पी होते हुए बैक के पास समाप्त हुई। कैंडल मार्च करते हुए युवक,युवती और छात्रों ने एक स्वर में कहा कि बच्ची को इंसाफ दो,आरोपी इरफ़ान को फांसी दो। युवाओं का नेतृत्व जदयू प्रदेश सचिव सह मीडिया सेल की जिला संयोजिका निवेदिता मिश्रा ने किया तो वही विकाश मिश्रा ने छात्रों का नेतृत्व किया। निवेदिता मिश्रा ने कही कि यह प्रदर्शन केवल बच्ची के लिए नहीं बल्कि हर उस बेटी के लिए है,जो आज भय के माहौल में जी रही है। सरकार को ऐसे अपराधियों को फांसी दे देनी चाहिए जिससे ऐसे लोग ऐसा घिनौना अपराध करने से पहले हजार बार सोचे। मौके पर कैंडल मार्च में रंजीत राज, रवि डिविलियर्स,बदल बिहारी,नेहा मिश्रा,आशा कुमारी,बबिता कुमारी सहित तमाम युवक,छात्र एवं लोग मौजुद रहे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें