सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गन्ना किसानों के बकाये राशि का भुगतान शीघ्र करने का निर्देश।

बेतिया:-गन्ना किसानों के बकाये राशि का भुगतान शीघ्र करने का निर्देश।



मोहम्मद रिजवान की रिपोर्ट


बेतिया :- प्रधान सचिव, गृह-सह-उत्पाद विभाग तथा प्रधान सचिव, उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा आज संयुक्त रूप से पश्चिम चम्पारण जिला अवस्थित विभिन्न चीनी मिलों का भ्रमण कर वहां छोआ उत्पादन का स्टाॅक एवं इसे अवशेष मात्रा का निरीक्षण किया गया। प्रधान सचिव महोदय द्वय द्वारा गन्ना मिल प्रबंधकों को गन्ना किसानों के हित रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करने तथा उनके बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने का निदेश दिया गया। बेतिया आगमन के बाद सचिव महोदय द्वारा सर्वप्रथम मझौलिया चीनी मिल का भ्रमण किया गया और मिल निदेशक/प्रबंधक से गन्ना किसानों के बकाया राशि का भुगतान करने को कहा गया। मझौलिया चीनी मिल के अधिकारियों द्वारा कतिपय किसानों के बकाया राशि के भुगतान में विलंब के कारणों पर प्रकाश डाला गया।
समीक्षा में मझौलिया चीनी मिल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि वर्ष 2016-17 में कुल छोआ उत्पादन 243240 क्विंटल हुआ जो सब बिक्री हो गया। वहीं वर्ष 2017-18 में कुल छोआ उत्पादन 337645 क्विंटल तथा 99005 क्विंटल छोआ बिक्री हुआ है। 238638 क्विंटल छोआ अवशेष बचा हुआ है। सचिव महोदय द्वारा इसकी जाँच करायी गयी।
नरकटियागंज चीनी मिल प्रबंधक द्वारा बताया गया कि वर्ष 2017-18 में 529105 क्विंटल छोआ उत्पादन हुआ है। 300000 क्विंटल छोआ की बिक्री हो गयी एवं 229105 क्विंटल छोआ स्टील टैंक में रखा हुआ है।रामनगर चीनी मिल प्रबंधक द्वारा प्रतिवेदन दिया गया है कि वर्ष 2017-18 में 879920 क्विंटल छोआ उत्पादन के विरूद्ध 575179 क्विंटल छोआ की बिक्री हो गयी है और 304741 क्विंटल छोआ स्टील टैंक में बचा हुआ है।बगहा चीनी मिल द्वारा वर्ष 2017-18 में 632807 क्विंटल छोआ का उत्पादन किया गया जिसमें 173858 क्विंटल छोआ की बिक्री की गयी और 458948 क्विंटल छोआ अवशेष बचा हुआ है।उल्लेखनीय है कि आज राज्य सरकार के हेलिकाॅप्टर से प्रधान सचिव, गृह, श्री अमीर सुबहानी एवं प्रधान सचिव, उद्योग, डाॅ0 एस. सिद्धार्थ 9.50 बजे पूर्वाह्न बेतिया आये एवं सड़क मार्ग द्वारा क्रमशः मझौलिया, नरकटियागंज, रामनगर एवं बगहा चीनी मिलों का भ्रमण एवं निरीक्षण किये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री जयंत कांत, ओएसडी-सह-डीपीआरओ, श्री सुशील कुमार शर्मा, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, गन्ना पदाधिकारी, संपर्क पदाधिकारी एवं मिल प्रबंधन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...