सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बगहा को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की मुहिम होगी तेज, साथ ही चंपारण का नाम भी सार्थक होगा ।

बगहा:- बगहा को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की मुहिम होगी तेज, साथ ही चंपारण का नाम भी सार्थक होगा ।



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

 बगहा:- बगहा नगर के नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित गुरु गोष्ठी में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों के संचालकों एवं  मंच के सदस्यों ने सुर में सुर मिला कर कहीं ।आज नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय सन फ्लावर चिल्ड्रेन्स अकेडमी पठखौली -मलकौली बगहा दो के प्रांगण मे बगहा अनुमंडल के अंतर्गत संचालित होने वाले सभी निजी और सरकारी विद्यालयों के अलावे कोचिंग संस्थानों के प्रधान शिक्षकों एवं संचालकों की बैठक संपन्न हुआ। जिसमें नैतिक जागरण मंच द्वारा आयोजित होने वाले अनुमंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में बच्चों के शत प्रतिशत भागीदारी पर जोर दिया गया ।उपस्थित सभी प्राचार्यों ने बारी-बारी अपना मंतव्य दिया। सभी ने इस बात को जोर देकर कहा कि मंच द्वारा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को एक प्लेटफार्म पर लाकर बच्चों को शैक्षिक माहौल देना एवम उनके अन्दर प्रतियोगिता का भाव पैदा करना यह साधारण काम नहीं है ।सभी ने  मंच की कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा की ।नैतिक जागरण मंच के सदस्यों ने आमंत्रित प्रधानाध्यापकों एवं संचालकों को  अपने 2018 के उद्देश्य "पौधा लगाओ विश्व बचाओ एवं प्लास्टिक को ना कहो" के तहत सबको दो-दो पौधा देकर सम्मानित किया। इसके अलावे मिट्टी के गिलास में तथा कागज के बने दुनिया में सब को जलपान देकर अपनी मुहिम को दृढ़ता व बल देने का प्रयास किया। इस अवसर पर सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक को विशेष तौर पर चंपा के दो फूल के पौधे दिए गए।ये पौधे उनके पूर्व के बेहतर प्रदर्शन के कारण विशेष तौर पर दिए गए। मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने चंपा फूल के पौधे दिए जाने पर  कहा कि नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट का उद्देश्य  है कि हम लोग जिस चंपा फूल के नाम पर इस जिले का नाम चंपारण जानते है। हमलोग लगभग सभी विद्यालयों में चंपा का फूल के पौधे लगा लकर इसका नाम सार्थक करेंगे।  सभी लोगों के मंतव्य जानने के पश्चात अगस्त महीने में बच्चों का फार्म भरवाने का निर्णय लिया गया। जिसका फार्म शुल्क ₹ 75 रखा गया। इस गोष्ठी में   प्रधानाचार्य आनंद सिंह, प्रधानाध्यापक शिवानंद तिवारी मोंटफोर्ट पब्लिक पब्लिक स्कूल के प्रतिनिधि शिक्षक  ब्रिटिश कोचिंग सेंटर के भारत कुमार सिंह मितानंद नथानी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रतिनिधि शिक्षक अनूप कुमार पांडे गुरुकुल एकेडमी के विनय कुमार जयसवाल एसएस कोचिंग सेंटर के संचालक,the Nascent coaching  एवं शान्ति निकेतन कोचिंग के अलावे अन्य कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने बच्चों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात एवं संकल्प को दोहराया। मंच के सदस्यों में सलाहकार अरविंद कुमार सिंह एवं हृदयानंद दुबे,उप कोषाध्यक्ष,पारसनाथ जयसवाल सचिव,निप्पू कुमार पाठक मीडिया प्रभारी मिथिलेश कुमार पांडे एवं अभिजीत कुमार सिंह ,टुनटुन गुप्ता, संजू पांडे  श्रवण कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।