सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरुवंदन में उन्नाव की प्रतिभओं को मिलेगा मौका*

*गुरुवंदन में उन्नाव की प्रतिभओं को मिलेगा मौका*

*14 जुलाई को होगा उन्नाव में आडिशन*


उन्नाव। स्वर सरिता संगीत संस्थान और राजीव सक्सेना म्यूज़िकल ग्रुप के बैनर तले गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हो रहे चतुर्थ गुरु वंदन 2018 संगीत समारोह के लिये उन्नाव और आस पास की प्रतिभाओं का आडिशन कालेज रोड स्थित टैलेंट रिफार्मर एकेडमी में होगा। आडिशन के डायरेक्टर संगीत गुरु डाॅ. विजय अवस्थी और उस्ताद शेख इब्राहिम ने बताया कि आडिशन में क्लासिकल और लाइट म्यूजिक के अलग-अलग ग्रुप में गायन, वादन और नृत्य के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। आडिशन के संयोजक मनीष सिंह सेंगर ने बताया कि तीनों विधाओं के प्रतिभागियों को जूनियर और सीनियर श्रेणी में रखकर सक्षम निर्णायक मण्डल के द्वारा उनकी प्रतिभा का मूल्यांकन किया जाएगा। कोआर्डिनेटर कथक गुरु रोमा मिश्रा ने बताया कि आडिशन में सफल होने वाली प्रतिभाओं को 5 अगस्त को होने वाले ग्रांड फिनाले में संगीत और नृत्य के वरिष्ठ गुरुजनों के सामने अपना हुनर दिखाकर विजेता बनने के साथ अवार्ड प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। सह संयोजक सलमान खान, तुषार मिश्रा और लक्ष्य निगम ने बताया कि गुरुवंदन में पहली बार उन्नाव की प्रतिभाओं को प्रतिभाग करने का मौका मिल रहा है। व्यवस्थापकों राहुल जोगी, आशीष चैधरी, वैशाली शर्मा ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभाओं के शामिल होने की अपील की। आयोजक संस्थान के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध गज़ल गायक राजीव सक्सेना और महासचिव सेलिब्रिटी गायिका दीपिका शुक्ला ने उन्नाव की प्रतिभाओं को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आवेदन फार्म मोती नगर स्थित भारतीय संगीत महाविद्यालय, कलेक्टरगंज स्थित शिवम संगीत महाविद्यालय, बड़ा चैराहा सब्जी मण्डी स्थित नित्यांजलि इंस्टीट्यूट आफ परफार्मिंग आर्ट्स (नीपा), कालेज रोड स्थित जोगिया मोशन फिल्म्स व इण्डियन इवेंट सल्यूशन्स से प्राप्त कर सकते हैं।


रिपोर्ट--  अभिषेक शुक्ला

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...