सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जलभराव को लेकर कांग्रेस नेता और स्कूली बच्चों ने बारिश के पानी में बैठ कर किया प्रदर्शन,

फरीदाबाद:- जलभराव को लेकर कांग्रेस नेता और स्कूली बच्चों ने बारिश के पानी में बैठ कर किया प्रदर्शन,



फरीदाबाद संवाददाता बी.आर मुराद

फरीदाबाद: दो दिन से हो रही  बारिश के चलते फरीदाबाद के पॉश एरिया कहे जाने वाले कई सेक्टरों में पानी निकासी न होने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जलभराव के चलते जहां आम जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए। शहर में जलभराव से हुए बद से बदत्तर हालत को देखकर कांग्रेसियों ने आज सेक्टर-9 मार्किट में बरसात के गंदे पानी में बैठकर सरकार के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन करते हुए अपना रोष प्रकट किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास चौधरी द्वारा किया गया प्रदर्शन में कांग्रेसियों के अलावा स्कूली बच्चों ने भी बढ़चढक़र भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान सडक़ से गुजर रहे सेक्टरवासियों ने भी कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन का समर्थन करते हुए उनकी जमकर सराहना की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्जा को दिला दिया परंतु मात्र दो घण्टे की बारिश ने ही सरकार व प्रशासन के झूठे विकास के दावों की सच्चाई सामने ला दी |
कालोनियां, स्लम बस्तियां तो दूर शहर के वीआईपी सेक्टरों में भी थोड़ी सी बारिश के चलते इतना पानी भर गया कि लोगों को आपातकाल जैसी स्थिति का सामना करते हुए घरों कैद होना पड़ा। श्री चौधरी ने प्रदेश के उद्योगमंत्री व स्थानीय विधायक विपुल गोयल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि चार साल पहले विधायक बनते ही मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहा था कि अगर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल में कोई भी समस्या बाकि रह गई तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और आज हालात जगजाहिर है, शहर की सडक़ें तो जर्जर पड़ी ही है, कूड़े के ढेर लगे हुए है और बरसात में गड्ढों के कारण लोग जख्मी हो रहे है वहीं उनकी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे है।उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मंत्री जी ने दावा किया था कि करोड़ों रुपए खर्च करके पूरे क्षेत्र का डेनरेज सिस्टम दुरुस्त करवाया गया है वहीं सेक्टर-16 स्थित हीवो अपार्टमैंट के पास लाखों रुपए की लागत से जल निकासी से एक प्लांट शुरुकर लोगों से वायदा किया था कि आगामी बरसात में शहर की किसी सडक़ पर जलभराव नहीं होगा परंतु आज शहर की ऐसी कोई सडक़ ही नहीं बची, जिस पर पानी न भरा हो।
उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग करते हुए कहा कि ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के नाम पर करोड़ों खर्च किए जाने के बावजूद शहर में बाढ़ जैसे हालात कैसे बने है, इसकी जांच करवाई जाए कि वह पैसा ड्रेनेज सिस्टम में लगाया भी गया है या अधिकारियों व नेताओं की जेब में चला गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने भी आज इस जलभराव के प्रति अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि स्कूलों के बाहर पानी भर जाने के चलते प्रबंधकों द्वारा उनकी छुट्टी कर दी गई, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। श्री चौधरी ने सरकार व प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द ही जलभराव से निपटने के लिए पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए गए तो कांग्रेस कार्यकर्ता निगम मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए डेरेनजर सिस्टम के नाम पर हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम करेंगे। इस मौके पर अनुज शर्मा, विजय अरोड़ा, राजेश नागपाल, रंजीत रावल, महेश शर्मा, राजीव गुगलानी, कृष चौधरी, मम्मन सिंह, नीरज ठाकुर, मनीष मिगलानी, सोनू बडग़ुर्जर, सुखविंद्र सिंह, सुनील यादव, इंद्रीश खान सहित अनेकों लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।