सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिये, युवा आगे आये: विशाल कुमार मिश्र

बेतिया:-शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिये, युवा आगे आये: विशाल कुमार मिश्र


पश्चिमी चंपारण संवाददाता दिवाकर कुमार

राष्ट्रीय आजाद मंच के अध्यक्ष बने शैलेश


बेतिया:- राष्ट्रीय आजाद मंच के जिला इकाई का विस्तार कमलनाथ नगर स्थित जिला कार्यालय में सर्व सहमति से संपन्न हुआ.कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र,विभाग संयोजक दीपक कुशवाहा,शिक्षक नितेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि बिहार के कॉलेजों से लेकर विश्वविद्यालय तक शैक्षणिक माहौल पूरी तरह से चौपट हो गई है इस व्यवस्था को सुधारने के लिए छात्रों को आगे आना होगा यही वर्त्तमान समय की मांग है.आज चौपट शिक्षा व्यवस्था के कारण छात्र बेहतर पढ़ाई के लिए दूसरे प्रदेश में पलायन करने को मजबूर हैं.उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आजाद मंच अपने स्थापना काल से ही देश हित के साथ समाज हित में भी अहम भूमिका निभाती है. उन्होंने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और युवाओं को संगठन से भारी संख्या में जुड़ने का आह्वान किया.इस दौरान उन्होंने पश्चिम चंपारण जिला इकाई का विस्तार करते हुए शैलेश कुमार दुबे को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया,वही संगठन मंत्री पीयूष भवसागर,उपाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी,जिला प्रवक्ता आदित्य उत्कर्ष,जिला प्रमुख नितीश राठौर,कोषाध्यक्ष श्लोक शुक्ला,नगर अध्यक्ष सोनू चौबे,उपाध्यक्ष विकास आर्य एवं सोशल मीडिया प्रभारी प्रिंस पांडे के नामों का सर्व सहमति से घोषणा किया गया.वही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने कहा कि कॉलेज परिसरों को भ्रष्टाचारियों दबंगई से मुक्त कर साफ सुथरा माहौल बनाना मुख्य उद्देश होगा एवं महिला सुरक्षा के लिए भी आंदोलन कर प्रशासन को जगाया जाएगा.वही विभाग संयोजक दीपक कुशवाहा एवं संगठन मंत्री गोलू कुमार मिश्र ने बताया कि 18 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें 10000 युवाओं को संगठन से जोड़ना मुख्य लक्ष्य है.कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन रंजन कुमार ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...