सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

:-बगहा जिला निर्माण मंच ने मनाया मंच का स्थापना दिवस

बगहा:-बगहा जिला निर्माण मंच ने मनाया मंच का स्थापना दिवस।  


बगहा दिवाकर कुमार

बगहा(11जुलाई2018):-बगहा नगर स्थित दुर्गा स्थान मंगलपुर में बगहा जिला निर्माण मंच का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत  दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों  को मंच के माध्यम से मंच के एक साल की उपलब्धि को बताया गया। इसी कार्यक्रम में फिर से संयोजक का चुनाव हुआ।एवं सभी कमिटी  को भंग कर नए सिरे  से गठन किया गया। भारी गहमा गहमी के बीच पुनः मिथलेश उपाध्यक्ष को मंच का संयोजक सर्व समहती से चुना गया। साथ ही रवि प्रकाश मिश्र को सह सयोंजक, कार्यक्रम प्रभारी सह प्रवक्ता विकास द्विवेदी,संगठन प्रभारी रवि उपाध्यक्ष, महासचिव कुंदन पति तिवारी,सोशल मीडिया प्रभारी शिवम गुप्ता, सचिव अमित द्विवेदी को बनाया गया।आगे बाकी कमिटी का गठन किया जायेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के मार्गदर्शक अविनाश मिश्र ने किया। इस कार्यक्रम में नए सदस्य के रूप में विजय ठाकुर(अधिवक्ता), अमरेन्द्र गुप्ता,सुरेन्द्र दास,रवि चौधरी,संजय सिंह,अभय पटेल,जितेंद्र कुमार सहनी, अनिल कुमार गुप्ता, सहित दर्जनों लोगों ने मंच से जोड़े गए।मंच  के संयोजक मिथलेश उपाध्यक्ष ने लोगों से जिला के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने का आग्रह किया। संयोजक चुनाव के लिए मंच के संस्थापक चंदन मिश्रा ने मिथलेश उपाध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव रखा एवं सभी सदस्यों ने समहती की।सह सयोंजक रवि प्रकाश मिश्रा ने कहा कि बहुत जल्द एक व्यापक आंदोलन करने के लिए रणनीति बनाने को कहा की जिला के लिए अब व्यापक आंदोलन का समय आ गया हैं।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...