सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कभी -कभी अजीब सी वाक्या घटित होती है जो आदमी को अचंभित कर देती है और आंखें खुली की खुली रह जाती हैं।

बगहा:-कभी -कभी अजीब सी वाक्या घटित होती है जो आदमी को अचंभित कर देती है और आंखें खुली की खुली रह जाती हैं।


           

बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा:-बगहा नगर के नैतिक जागरण मंच के सचिव निप्पू कुमार पाठक ने बताया कि  आदमी पर ईश्वर की  कृपा  कब हो जाती है और वह अपने अनोखे अजूबे व्यवहार से  लोगों का मन जीत लेता है। यह कहना बड़ा मुश्किल है ।आज ऐसे ही वाकया हम लोगों के साथ हुई ।मैं और अभिजीत बाबू एक सर्टिफिकेट के सिलसिले में बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर गए हुए थे। लौटने के क्रम में कुछ पौधों को लेने के लिए पडरौना स्थित एक नर्सरी में पहुंचे। पौधों का चयन कर जब पैसे का भुगतान करने लगे ।तब उपस्थित पौधे का संरक्षक मोहम्मद राजू ने यह पूछा  कि आप लोग इन पौधों क्या करेंगे  ।मैंने कहा कि भाई यह पौधा या तो हम लगाएंगे या फिर जहां आवश्यकता होगी  लोगों को दे दिया जाएगा ।हमलोग आजकल पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष लगाने की मुहिम चला रहे हैं ।जैसे मोहम्मद राजू ने यह सुना । उसने उन पौधों को बहुत ही किफायती दाम पर हम लोगों को दिया और जाते वक्त जब मैंने कहा कि  मोहम्मद भाई क्या आप हमें कोई अपनी पौधेशाले की कोई निशानी नहीं दीजिएगा। कोई तुलसी का पौधा हो तो हमें दीजिए ।उसने कहा कि यह तुलसी का पौधा मुफ्त बांटता हूं। मैं जाति का मुसलमान हूं फिर भी गोपालगंज से एक ब्राह्मण बुलाकर मैं कार्तिक महीने में तुलसी का विवाह करता हूं। मैं छठ व्रत करता हूं। भगवान विष्णु और शंकर की पूजा भी करता हूं। मैं और मुस्लमानों की तरह नहीं हूँ।मैं नमाज भी पढता हूँ। उसने अपने कमरे में रखे हुए भगवान श्री कृष्ण और राधा की मूर्ति दिखाई ।तब मुझसे रहा नहीं गया और मैंने उसे ₹50 निकाल कर भगवान को भोग लगाने के लिए दिया ।यह देख कर वह भाव-विभोर उठा उसने एक पॉलिथीन में मुझे जैविक खाद दी और जब मैं घर वापस आने के लिए मोटरसाइकिल पर बैठने लगा, तभी पीछे से आवाज आने लगी। पंडित जी जरा ठहर जाइए। माथे पर तिलक और शिखा देखकर शायद उसने यह अंदाजा लगाया होगा ।आवाज सुनकर मैंने जैसे ही पीछे देखा कि वह नर्सरी का मालिक मोहम्मद रिजवान उर्फ राजू अपने हाथों में गुलाब  नाग पुष्प और कई सजावट फूलों को लिए बेहताश दौड़ता आ रहा था। मैं मोटरसाइकिल से उतरा और अभिजीत बाबू को मोटरसाइकिल पकड़ने के लिए कहा। वह पौधों को लाकर हमें देते हुए कहा कि आप इन पौधों को अपने साथ लेते जाइए ।आप इन पौधों को अपने घर पर लगाएंगे कहा कि मैं मुसलमान भले हूं लेकिन मुझे हिंदू देवी देवताओं में भरपूर आस्था है ।उसकी इस व्यवहार ने मुझे और मेरे साथ खड़े अभिजीत बाबू को झकझोर कर रख दिया ।सच तो यह है कि जब भगवान की कृपा हो जाती है तो भक्त बड़े निराले  कार्य करने लगते हैं ।मुझे गर्व है उस मोहम्मद राजू। उसके नर्सरी( पौधशाला) झलकियां आपके सामने प्रस्तुत है संसार भक्तों से खाली नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।