सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर मे श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड

रामनगर:-नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर मे श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड


 बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार


बगहा/रामनगर:-रामनगर शिव मंदिर में सावन माह के प्रथम सोमवारी को नगर के नर्मदेश्वर महादेव श्रद्धालुओं की  भारी भीड़ उमड़ी हैं। शिव मंदिर  मे सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। काँवरियों के साथ ही महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक देखी गई। मंदिर परिसर मे जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की लम्बी -लम्बी कतार लगी थी। पूरे सावन माह में भगवान शंकर की पूजा - अर्चना की विशेष महत्व है। सावन महीने को सबसे पवित्र महीना माना गया है मान्यता है कि सावन के सोमवार में व्रत रखने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से घर में सुख -समृद्धि आती है एवं सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भगवान शिव को सावन का महीना बहुत प्रिय होता है। इस वर्ष का सावन का महीना खास है पंचांग के अनुसार इस बार का सावन 30 दिनों का है पहली सोमवार एक साथ दो शुभ योग लेकर आया हैं इसमे भगवान शिव की पूजा-अराधना से श्रद्धालुओं को तमाम बाधाओं से मुक्ति मिलती है। सकीर्तन संघ सदस्य सक्रीय रहे। सावन महीने मे मंदिरों मे उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर शिवमंदिर परिसर सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया की श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। साथ ही पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन सिंह, राजकिशोर सिंह , रबिन्द्र सिंह,सहित पुलिस के जवान सक्रीय रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...