सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला उपायुक्त ने बाढ़ के पानी का जायजा लिया

फरीदाबाद:-  जिला उपायुक्त ने बाढ़ के पानी का जायजा लिया




फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट 

फरीदाबाद: उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने व कुछ गांवों में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ संभावित प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया व उन्हें समयबद्ध आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने सोमवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला फरीदाबाद के यमुना के साथ लगते गांव बसंतपुर  से महाबतपुर पुस्ता के साथ अन्य जगहों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ संबंधी राहत व अन्य प्रबंधों बारे प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जो भी लोग बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं, उन्हें उस स्थान से जल्द से जल्द खाली करवाकर सेहतपुर, अगवानपुर,  इस्माइलपुर और नजदीक के सरकारी स्कूलों में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। उन्होने कहा की उन स्थानों पर उनके लिए खाने पीने की व बिजली की अच्छी व्यवस्था की गई है ।
उन्होंने वहां पर बसे हुए लोगों से आह्वान किया कि वे संभावित प्रभावित स्थान को छोड़कर जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, जिससे जान माल की कोई हानि ना हो । इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी ने गांवसेहतपुर, अगवानपुर, बसंतपुर स्कूलों की 3 दिनों की छुट्टी की घोषणा की हैं | उपायुक्त ने बाढ़ प्रभावित स्थानों पर पुलिस फोर्स की व्यवस्था की है जिससे कि बाढ़ में फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। उन्होंने इन जगहों पर नाव व भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
उपायुक्त ने संभावित बाढ प्रभावी क्षेत्रों के लिए सिविल सर्जन, उपनिदेशक पशु पालन विभाग, उपनिदेशक कृषि, जिला खाद्य एवं आपूर्ति, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सचिव रैडक्रॉस सोसायटी, जिला शिक्षा अधिकारी, नायब तहसीलदार, कार्यकारी अभियंता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र दहिया, उपमंडल अधिकारी फरीदाबाद सतवीर मान, उप मंडल अधिकारी बल्लमगढ़ राजेश कुमार,  पूर्व पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल सहित अन्य विभागों के  अधिकारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...