सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वच्छ भारत के लिए कचरा प्रबंधन अति आवश्यक।

स्वच्छ भारत के लिए कचरा प्रबंधन अति आवश्यक।

सूरज कुमार (लेखक और समाजसेवी) डीह, उन्नाव






हमारे घरों से निकलने वाले कचरे में बचा हुआ भोजन,रेत,बजरी,प्लास्टिक, धातुएं, शीशा इत्यादि है। ठोस कचरे में प्लास्टिक सबसे हानिकारक वस्तु है जो पर्यावरण को हानि पहुंचाता है।
केन्दीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार  भारत के शहरों में लगभग 1.60 लाख मीट्रिक टन ठोस कचरा प्रतिदिन निकलता है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार देश मे हर साल लगभग 7.2 मीट्रिक टन खतरनाक औधोगिक कचरा, 1.7 मीट्रिक टन मेडिकल कचरा, 4 लाख टन इलेक्ट्रॉनिक कचरा,1.5मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा व 48 मीट्रिक टन नगर निगम का कचरा निकलता है।
शहरों से निकलने वाले इस कचरे का निपटान एक बड़ी चुनौती है। कचरा प्रबंधन की योजना के बिना स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य असम्भव हैं। भारत की राजधानी दिल्ली में सन 1950 से लेकर अब तक 12 बड़े कचरे के ढेर बनाये जा चुके है जो लगभग सात मंजिल तक ऊँचे हैं। मुम्बई में सबसे बड़ा कचरे का ढेर 110 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला देवनार कचरा स्थल है। यहां 90 लाख टन कचरे का ढेर लग चुका है। इस कचरे की वजह से आस- पास की झोपड़ पट्टीयों में जन्म लेने वाले 1000 बच्चों में 60 बच्चे जन्म लेते ही मर जाते है। यही स्थिति भारत के अन्य महानगरों व शहरों की है। यहां कचरा लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए एक चुनौती बना हुआ है। कचरे के ढेरों से रिसकर जहरीला रसायन जमीन,हवा और पानी को दूषित कर देता है। कचरे के ढेरों के आस-पास रहने वाली आबादी अनेक गंभीर बीमारियों जैसे मलेरिया,टीबी,दमा और चर्म रोग से पीड़ित है।

अगर हम कचरे का सही तरीके से प्रबंधन कर दे तो जो कचरा हमें अनगिनत समस्याएं देता है वही कचरा आय अर्जन का साधन बन सकता है। यदि हम कचरे का प्रबंधन कर दें तो इसी कचरे से लगभग  27 हजार करोड़ रुपये की खाद उत्पन्न की जा सकती है। लगभग 45 लाख बंजर खेतों को उपजाऊ भूमि में तब्दील किया जा सकता है। 50 लाख टन से भी अधिक अनाज पैदा करने की क्षमता विकसित की जा सकती है। और लगभग 2 लाख सिलेंडरों के लिए रसोई गैस की व्यवस्था की जा सकती है। विकसित देशों में कचरा प्रबंधन  एक बड़े व्यवसाय के रूप में बदल चुका है। इससे खाद,बायोगैस व बिजली बनाई जा रही है। अब भारत को कचरा प्रबंधन पर विशेष महत्व देने की जरूरत है।



सूरज कुमार (लेखक और समाजसेवी) डीह, उन्नाव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...