सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

9 से 12 तक के बच्चो का एक कैरियर काउंसिलिंग सेमिनार आयोजित हुआ

9 से 12 तक के बच्चो का एक कैरियर काउंसिलिंग सेमिनार आयोजित हुआ 



उन्नाव |


इनर व्हील क्लब ने गुरुनानक पब्लिक इंटर कालेज के स्मार्ट हाल में क्लास 9 से 12 तक के बच्चो का एक कैरियर काउंसिलिंग सेमिनार आयोजित किया |इस अवसर पर  अरुण भार्गव ने बच्चों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए |
    अरुण भार्गव ने बच्चों को बताया कि आर्ट,कामर्स और विज्ञान विषयों के साथ इंटर उत्तीर्ण करने वाले बच्चे किस किस क्षेत्र में अपने कैरियर का चुनाव कर सकते है |उन्होंने स्पष्ट तौर पर बताया कि विज्ञान विषय के साथ आगे बढ़ने वाले बच्चे केवल बी.टेक. अथवा डाक्टर ही नहीं बन सकते बल्कि उनके लिए अनेको विकल्प है |उन्होंने विस्तार से बच्चों को इसकी जानकारी दी |लगभग डेढ़ घंटे चले इस कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों द्वारा पूछे गए जिज्ञासा प्रश्नों के भी उत्तर देकर बच्चों को संतुष्ट किया |
   गुरु नानक के छात्र-छात्राओ ने अरुण भार्गव के टिप्स को ध्यान से सुन कर अनेक प्रश्न भी पूछे |अरुण श्भार्गव ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि बच्चों ने उन्हें पूरी लगन से सुना और उससे सम्बंधित प्रश्न भी पूछ कर अपनी जिज्ञासा शांत की |उन्होंने कहा कि वो आगे भी कैरियर के सम्बन्ध में बच्चों को फ़ोन पर अथवा यहाँ आ कर टिप्स देते रहेंगे |कार्यक्रम के पूर्व इनर व्हील की सबा अहमद ,अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा ने अरुण भार्गव,गुरुनानक के प्रबंधक मनोहर सिंह अरोड़ा, प्रधानाचार्य शत्रुघन सिंह को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया |गुरुनानक पब्लिक इंटर कालेज की ओर से विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव  अजीत पाल सिंह  ने मोमेन्टो भेट कर अरुण भार्गव को सम्म्नानित किया |इनर व्हील क्लब की ओर से  सबा अहमद अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा ने प्रतीक चिन्ह अरुण भार्गव को भेट किया |इन अवसर पर विद्यालय के अध्यापक राम प्रकाश,डॉ. प्रेम लता सिंह,रेखा पांडे के अलावा इनर व्हील की सबा अहमद (सी.एल.सी.सी.),संघमित्रा कपूर,गीता सेठ, निम्मीअरोड़ा (अध्यक्ष),रेनू तुली,
कमल भारती,नाज वहीद,हरदीप कौर,पायल,खुशबू,कीर्ति आहूजा,रोमा आहूजा आदि उपस्थित थे |सभी का आभार इनर व्हील की  गीता सेठ एवं विद्यालय प्रबंधक समिति के सचिव अजीत पाल सिंह ने व्यक्त किया |

रिपोर्ट--मिंटू सिंह

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...