बगहा नगर स्थित नगर परिषद कार्यालय में विदाई समारोह का किया गया आयोजन।
बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
नगर परिषद कार्यालय में नए कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
बगहा(4जुलाई2018):- बगहा नगर स्थित नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार रात्रि को विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे नगर परिषद के निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी कपिलदेव प्रसाद यादव को एक सादे समारोह में भावभीनी विदाई दी गयी।विदाई समारोह में निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी को सभापति प्रतिनिधि व उपसभापति सहित प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर शॉल भेंट कर सम्मानित किया।सभापति ज़रीना ख़ातून ने कही कि कपिलदेव प्रसाद यादव के समय किए कार्यो की सहराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साथ ही नए कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक का नगर परिषद कार्यलय में आगमन पर स्वागत करते हुए फूल भेंट किया।वही उपसभापति जितेंद्र राव ने निवर्तमान कार्यपाल पदाधिकारी के कार्यों की सहराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।साथ ही नए कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौके पर सभी वार्ड पार्षद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सहित समस्त कर्मचारी संघ उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें