सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बैग वितरण और स्वच्छता गोष्ठी का हुआ आयोजन

बैग वितरण और स्वच्छता गोष्ठी  का हुआ आयोजन




रिपोर्ट-योगेन्द्र गौतम

उन्नाव।

उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरारी कलां क्षेत्र बिछिया में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 1 व 6 के बच्चों को बैग वितरण तथा स्वच्छता गोष्ठी व स्वच्छता रैली कार्यक्रम समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष  सिद्धार्थ दीक्षित,मुख्य वक्ता खण्ड शिक्षा अधिकारी बिछिया , नसरीन फारूकी तथा अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्या  रेखा जायसवाल द्वारा की गयी। मुख्य अतिथि  सिद्धार्थ दीक्षित  ने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने,नियमित विद्यालय आने तथा अनुशासन का पालन करने को प्रेरित किया Iखण्ड शिक्षा अधिकारी  नसरीन फारुकी ने अच्छी तरह पढ़ने, सरकारी योजनाओं के बारे में बता सफाई के बारे में मार्गदर्शन करते हुये सभी से शौचालय उपयोग स्वयं करने व दूसरों से आग्रह करने को कहा। जिला पंचायत सदस्या  रेखा जायसवाल ने बैग वितरण करते हुये बच्चों के उज्जवल भविष्य के प्रति आशा व्यक्त करते हुये सदैव सहयोग का आश्वासन दिया। संचालन करते हुये अनुपम मिश्र, महामंत्री जूनियर शिक्षक संघ उन्नाव ने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय समय से आकर नियमित रूप से पठन पाठन पर जोर देते हुये साफ-सफाई, शौचालय का उपयोग करने तथा खुले में शौच से होने वाले नुकसान को बताया Iपूर्व प्रधान धर्मेन्द्र सिंह तथा वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि  नन्दलाल चौधरी द्वारा विद्यालय में सदैव सहयोग हेतु आश्वस्त किया गया Iकार्यक्रम में  प्रतिभा शुक्ला, शशिराज सिंह  ,नेहा रस्तोगी,सुभाषिनी, नीलम सिंह तथा अभिभावक राजेश,भैय्यालाल,रामानुज, राकेश,मीना,ऊषा,सरोज, शकुन्तला आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। इसके पश्चात खण्ड शिक्षा अधिकारी  नसरीन फारूकी, जिला पंचायत सदस्या रेखा जायसवाल,जिला महामंत्री जूनियर शिक्षक संघ अनुपम मिश्र, पूर्व प्रधान  धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बच्चों के साथ दलित बस्ती उम्मेदखेड़ा में स्वच्छता रैली निकाल कर निवासियों को साफ-सफाई तथा शौचालय के प्रयोग हेतु प्रेरित कर खुले में शौच न जाने हेतु आग्रह किया।


बॉक्स--



 बैग पाकर   बच्चे हुए खुश


उन्नाव।

नए शिक्षा सत्र शुरू होते ही  बच्चों को   बैग। वितरित  किये गए।
जनपद के बिछिया ब्लाक स्थित न्याय पंचायत कोरारी कला  के अंतर्गत पड़ने वाले उच्च प्राथमिक  विद्यालय  भवानी खेड़ा  में बच्चों को नए शिक्षा -सत्र शुरू होते ही    विदयालय के 23 बच्चों को बैग   वितरित किये गए।
इस दौरान प्रधानशिक्षका कुसुमा देवी, सहायक शिक्षक  रीना शुक्ला और शाशिराज  सिंह मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...