सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*सरकारी कार्यालय और उनका भ्रष्टाचार*

*सरकारी कार्यालय और उनका भ्रष्टाचार*


सूरज कुमार (लेखक व समाजसेवी)


आज आजादी के 71 वर्ष पूरे होने को है लेकिन आज भी भारत की गिनती विकसित देशों में नही को जाती । लेकिन आंकड़ो के अनुसार भारत की गिनती उन देशों में जरूर की जाती है जहाँ भ्रष्टाचार, अपराध , धूसख़ोरी, बलात्कार व घोटाले उच्च शिखर पर अपना स्थान बनाये हुए है।भ्रष्टाचार जैसी घातक बीमारी एक दीमक की तरह है, जो हमारे देश,हमारे समाज और हमारी संस्कृति को मन ही मन खोखला कर रही है। आज हमारे देश के कई हिस्से ऐसे  भुखमरी आतंकवाद और अपराध से पीड़ित है। भारत आज भी अशिक्षा जैसी बीमारी से ग्रसित है। तो सवाल यह उठता है कि सरकार ने आज तक कोई काम नही किया क्या? उत्तर यह है कि किया है लेकिन जो योजनाए  सरकार ने समाज की भलाई के लिए चलाई वह सिर्फ  आज तक कागजों पर ही रह गयी । क्योंकि उससे संबंधित अधिकारियों और नेताओं ने उस धन को जो देश और समाज के हित में खर्च होना चाहिए था। पैसा कहाँ गया? किसी को कुछ पता नही।  हाँ कागजों पर विकास चीख - चीख कर बता रहा कि मैं यहाँ हूँ। लेकिन जब उस जगह पर जाओ तो वहाँ मिट्टी या कुछ ईंटो के अलावा कुछ नही मिलेगा। यह भ्रस्टाचार की देन है। आज मैं आपको भ्रष्टाचार की एक संरचना  के जरिये यह बताने की कोशिश करूँगा की भ्रष्टाचार कैसे फैलता है।  जो हमारे देश के कर्ता - धर्ता हैं वह भ्रष्टाचार की जड़ है जिसके सानिध्य में यह फलता और फूलता है। आज भारत मे शायद ही कोई सरकारी कार्यालय हो जहाँ पर भ्रष्टाचार ने अपना स्वामित्व  न स्थापित किया हो। इस लिए जितने भी सरकारी दफ्तर हैं, वह भ्रष्टाचार के ब्रांच ऑफिस है। जहाँ  से भ्रष्टाचार केंद्र से होते हुए राज्य स्तर और फिर जनपदों तथा ब्लॉकों के द्वारा भारतीय समाज में फैलता है। जैसे वह भ्रष्टाचार नही कोई जन कल्याण योजना हो।  भ्रष्टाचार को जमीनी स्तर पर लाने का श्रेय सिर्फ एक ही व्यक्ति को जाता है जिसे छोटे शब्दों में पी0ए0 कहते हैं। जो अधिकारी और आम लोगो के बीच  मीडिएटर का कार्य करते है। इससे यह प्रतीत होता है कि वास्तव में असली मीडिया तो वहीं हैं। अभी हाल में ही हमारे एक मित्र संदीप(बदला हुआ नाम ) को  एक पत्रिका शुरू करने का विचार आया। उन्होंने आरएनआई की वेबसाइट पर पत्रिका रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित दिशा निर्देश को पढ़ा और ऑनलाइन आवेदन कर दिया । और इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट के दफ्तर में में आवेदन दिया। आवेदन देने के दो महीने बाद वह जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में सम्बंधित आवेदन की जानकारी के लिए पहुंचा। तो वहां पर कार्यरत बाबू ने ऐसा- वैसा बताकर टाल दिया। लगभग 10 दिन बाद वह फिर बाबू से मिला।  और सारा दिन बैठाये रहने बाद यह बताया कि सात दिन बाद आना अभी बाबूजी दूसरे कामों में व्यस्त है। यह सुनते सुनते लगभग तीन महीने बीत गए, और जो काम सिर्फ 20 दिन में हो जाना चाहिए था। वह प्रशासन के ढीले रवैये और भ्रष्टाचार की वजह से 3 महीनों में भी नही हो पाया। और फिर जब संदीप ने रोज कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू किए तो उन्ही बाबू के पी0ए0 ने बताया कि आपका काम तब तक नही हो पायेगा जब तक कि कुछ चाय पानी का प्रबंध नही हो जाता। ये मामला कोई एक नही इस तरह के लाखों मामले जो आज तक सरकारी दफ्तरों में लंबित पड़े हुए है। कई ऐसे लोग है जो सरकारी दफ्तरों और बाबुओं के चक्कर लगा - लगा कर थक कर बैठ गए या तो उन्होंने अधिकारियों के चाय - पानी का प्रबंध कर दिया। एक सवाल जो करोडों देश वासियों के जहन में उठता है कि क्या ऐसा कोई नियम नही बनाया जा सकता जिससे संबंधित अधिकारी  फाइलों का निस्तारण समय - सीमा के अनुरूप करे, और अगर अधिकारी संबंधित किसी भी फाइल का निस्तारण तय समय - सीमा के अनुसार न हो तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश हो।


सूरज कुमार डीह, डीह उन्नाव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...