सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई जिसमें सभी सदस्यों ने अपने अपने कार्यो के करीब 4 करोड़ के प्रस्ताव शामिल कराए

क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई जिसमें सभी सदस्यों ने अपने अपने कार्यो के करीब 4 करोड़ के प्रस्ताव शामिल कराए


फतेहपुर चौरासी/ उन्नाव।

ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई जिसमें सभी सदस्यों ने अपने अपने कार्यो के करीब 4 करोड़ के प्रस्ताव शामिल कराए ।
     क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में प्रमुख निदा परवीन ने उपस्थित सदस्यों से कहा चार वर्ष का कार्यकाल शांति से निपट गया है एक वर्ष बचा है उसे भी शांति से निपटाए जिस किसी को किसी प्रकार की तकलीफ हो तो वह बीडीओ व उनसे अपनी बात बताये जिससे उनकी परेशानी का  निस्तारण किया जा सके उन्होंने कहा पूर्व में क्षेत्र पंचायत से कराए गए विकास कार्यो में अगर सही व मानक के अनुरूप न हो तो कोई भी उसकी जांच करा सकता है तथा उस कार्यदायी संस्था का भुगतान नही किया जाएगा वही कहा सभी अपने अपने प्रस्ताव दे जिससे कार्ययोजना में शामिल कर कार्य शुरू कराए जाएं कहकर प्रमुख ने  बैठक समापन कर दिया । वही बैठक में उपस्थित पूर्व प्रमुख नागेंद्र सिंह गौर ने पूर्व में कराए गए कार्यो की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगाया व कहा कि किसी भी कार्य को कराने से पूर्व प्रक्रिया के तहत अखबार में टेंडर प्रकाशित कराया जाता है जिससे संस्थाएं कार्य कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराती है लेकिन इसमें भी घपला ऐसे टेंडर प्रमुख अखबारों में प्रकाशित होने चाहिए  जबकि ऐसा न करके जो अखबार क्षेत्र में नही आते व अन्य जिलों में प्रकाशित कराए जा रहे है । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अबसे जो भी कार्य का प्रकाशन होगा वह प्रमुख अखबार में होगा उनकी इस बात की काफी संख्या में सदस्यों ने समर्थन किया । पूर्व विधायक बदलू खाँ ने कहा कि जिन सदस्यों को जो अच्छा लगे वह अपनी शिकायत दर्ज कराए और ब्लाक अधिकारी भी प्रकाशन को लेकर ऐसे समाचार पत्र को चुने जो ज्यादा संख्या में जनपद स्तर पर बिकता हो । बहरहाल बैठक की शुरुआत समाचार पत्र को लेकर शुरू हुई और उसी पर समाप्त हो गयी । बैठक में समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने करीब 4 करोड़ के कार्यो प्रस्ताव शामिल कराए । बैठक में बीडीओ अजय कुमार ने शौंचालय और स्वच्छता आदि योजनाओ के क्रियान्वयन की  क्षेत्र पंचायत सदस्यों और मौजूद ग्राम प्रधानों को जानकारी दी । इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रेम कुमार, सहित एडीओ पंचायत अशोक तिवारी , पशु चिकित्साधिकारी , सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागो के कर्मचारी मौजूद रहे । बैठक का संचालन एडीओ कल्याण विभाग वर्म्ह्वेद पांडेय ने किया ।


रिपोर्ट-मिंटू सिंह

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...