सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बगहा नगर स्थित सरस्वती इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बगहा जिला निर्माण मंच द्वारा मेधावी छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित।

बगहा:-बगहा नगर स्थित सरस्वती इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बगहा जिला निर्माण मंच द्वारा मेधावी छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित। 


बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा(01जून2108):- बगहा नगर स्थित सरस्वती इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को बगहा जिला निर्माण मंच द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मंच का संचालन रवि उपाध्यक्ष ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ
रिंकू सिंह व विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख बगहा एक प्रखण्ड की सुशीला देवी व संपादक सह प्रो० अरविंद नाथ तिवारी,आईटी सेल के जिला संयोजक सोमेश पांडेय,प्रधानाध्यापक मिथलेश पति तिवारी रहे।मुख्य अतिथि श्री सिंह ने संबोधन दौरान कहा कि बगहा जिला निर्माण मंच के युवाओं को इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए बहुत- बहुत बधाई है,जिन्होंने ऐसा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया है।वहीं विशिष्ट अतिथि प्रो० तिवारी ने कहा कि आज के पारितोषिक पाने वाले बच्चे कल के हमारे गाँधी और सुभाष हैं, जिनसे व्यवस्था परिवर्तन की उम्मीद की जा सकती है।छात्र सम्मान समारोह में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण छात्रों को मेडल पहनाकर व पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।वही मंच के संयोजक मिथलेश उपाध्याय और सह संयोजक रवि उपाध्याय ने कहा कि मंच हर साल इस तरह का कार्यक्रम कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करती रहेगी।इस तरह के छात्र-छात्रा ही आगे चलकर हमारे क्षेत्र का नाम रौशन करते है, कोई डॉक्टर बनता है तो कोई इंजीनियर या अन्य सिविल परीक्षा पास करते हैं।वही सोमेश पांडेय ने बताया बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य है, जिनका विकास शिक्षा पर निर्भर करता है। अच्छी शिक्षा ग्रहण कर बच्चों को देश का जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए, जिसके लिए उन्हें शिक्षा के अन्य पहलुओं को भी अपनाना होगा।
मंच से सद्दाम हुसैन,नम्रता कुमारी,सोनू कुमार,अनिल कुमार,लक्की कुमार,नितेश कुमार,मनीष श्रीवास्तव,अभिमन्यु यादव,आदित्य कुमार को  पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।  मंच के सदस्य चंदन मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।मौके पर अर्जुन गुप्ता,मनीष श्रीवास्तव,सचिन दुबे,प्रिंस पाठक,विशाल पांडेय,अनीश पति तिवारी,विकास सिंह,शिवम गुप्ता,नवीन तिवारी, जवाहर प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...