सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बजबजाती नालियाँ खोल रही स्वच्छता की पोल अपना सहार

बजबजाती नालियाँ खोल रही स्वच्छता की पोलअपना सहार  



रिपोर्ट - जितेंद्र पांचाल
सहार ।प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत योजना ग्रामीण स्तर पर दम तोड़ती नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल इतना बुरा है की गांव की सड़कें हल्की बारिश में भी तालाब का रूप धारण कर लेती हैं और ग्रामीण इन खस्ताहाल सड़कों से न चाहते हुए भी गुजरने को मजबूर होते हैं बताते चलें कि, विकासखंड चौमुहा  के नगला नहर सहार से बरसना मार्ग पर घुटने तक भरा जल यह बताने के लिए पर्याप्त है कि, इस गांव में स्वच्छता के प्रति कितनी जागरूकता है और विकासखंड के अधिकारी ग्राम सभा में नियुक्त सफाई कर्मचारी व ग्राम प्रधान द्वारा किस हद तक गांव की स्वच्छता के लिए प्रयास नही किए गए। इस मार्ग पर घुटनों तक भरा पानी और बजबजाती नालियां गांव में स्वच्छता कि कलई तो खोलती हैं साथ ही सफाई कर्मचारियों की निष्क्री कार्यशैली की भी पोल खोलते हैं।वही ग्राम प्रधान द्वारा गांव की साफ सफाई के लिए अवमुक्त धन के बंदर बांट का भी मामला जगजाहिर हो रहा है। ग्रामीणों व स्थानीय  लोग के मुताबिक सड़कों पर भरे जल के कारण रोड के दोनों तरफ स्थित मकनो को बारिश के लगभग तीन महीनों में जल भराव के कारण मकान को बंद करना पड़ता है अगर कमरा खुलता भी है तो आने जाने मै परेशानी  है जिससे उनके परिवार के आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाता है।वहीं राहगीरों को भी प्रतिदिन इस जल भराव के कारण आवागमन में खासी परेशानियों से सामना करना पड़ता है।रोड पर घुटनों तक भरे इस जलभराव में आए दिन स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल होते रहते है, तो वही बुजुर्गों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।यहाँ जलभराव का आलम यह है कि इस मार्ग से पैदल निकलना संभव ही नहीं है जबकि साइकिल चालक व मोटरसाइकिल चालकों को गिरने की आशंका हमेशा बनी रहती है



सहार - सरकार स्वच्छता अभियान के लिए तरह तरह से लोगों को जागरूकता अभियान द्वारा भारत सरकार व प्रदेश सरकारे करोड़ों रुपये खर्चा करके स्वच्छता अभियान चला रही है।

वही  ठीक विपरीत  पालन किया जा रहा है। नालियों व गढ्ढो से होने वाली गंदगी से इलाके में संक्रमित रोग फ़ैल रहे है।जिससे कई लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो चुके है। स्थानीय निवासियों की शिकायत के बावजूद आधिकारियों  के कान में जूं तक रेंग रहा है। सहार के ब्लाक चौमुहा  के अंतर्गत आने वाली कई ग्रामों मे ग्राम पंचायत सहार मै गन्दगी का अम्बार लगा  है। गंदगी से इलाके में संक्रमित रोग फैला रहे हैं। जिससे क्षेत्र के कई लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। वही बारिश के दौरान कीचड़ से लोग का आना जाना दूभर हैं लेकिन वही आधिकारी आंख मूंदकर सो रहा है स्थानीय निवासी का आरोप है ग्राम पंचायत के कर्मचारी व अधिकारियों की सांठगांठ के चलते विकास कार्य ठप है। वही इलाके में दुर्गंध फैलने से स्थानीय लोगों में  प्रधान व आधिकारियों  के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।