सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जलभराव ओर जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों के नेताओं ने किया नारेबाजी

जलभराव ओर जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों के नेताओं ने किया नारेबाजी 



फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट 

पुलिस प्रशासन का ढीला रवैया लाइव देखें ✍🏻रिपोर्ट - चंदन गोयल सभी साथियों से निवेदन कि वह अपना मत कमेंट बॉक्स में अवश्य दें। अगर ये जानकारी आपको पसंद आई हो तो लाइक👍🏻 करें। चैनल अवश्य सब्सक्राइब🚨 करें । और
फरीदाबाद: कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और  उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर  प्रदर्शन किया । इस दौरान उन्होंने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।  कांग्रेसियों का आरोप है कि पिछले 3 दिनों से हो रही बरसात की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हुआ वही शहर की सड़के टूटी हुई है । जिसकी वजह से लगातार लोगों को हादसों का शिकार होना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर नज़र नही आ रही । प्रदेश सचिव सुमित गौड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि  सरकार और उसके अधिकारी सोए पड़े है और इसीलिए वो इस सोई हुई सरकार को जगाने के लिए सड़को पर उतरे है ।
गौड़ ने कहा आज गरीब, मजदूर, पिछड़े, किसान व आम आदमी इस कद्र बदहाल हो गया है कि उसके समक्ष दो जून की रोटी जुटाना एक बड़ी समस्या बन गया है। भाजपा ने नोटबंदी व जीएसटी जैसे काले कानून लाकर देश को बर्बाद की ओर धकेल दिया है। आज हालात ऐसे हो गए है कि लोग बिजली, पानी व सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि करने को मजबूर हो रहे है, जबकि भाजपाई केवल कागजों में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार करने में लगे हुए है। कांग्रेसी नेता सुमित गौड ने उद्योगमंत्री विपुल गोयल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मंत्री जी फरीदाबाद क्षेत्र को हाईटैक बनाने की बजाए लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने का काम करें क्योंकि जनता ने आपको विधानसभा में जनसमस्याओं के समाधान के लिए भेजा है झूठी वाहवाही लूटने के लिए। उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने चुनावों के दौरान वायदे तो बड़े-बड़े किए परंतु चार वर्षाे में केवल और केवल कागजों में विकास की बातें करके लोगों को गुमराह करने का काम किया है। श्री गौड़ ने कहा कि अब जनता भाजपा की कथनी और करनी को भली भांति जान चुकी है और आने वाले चुनावों में इन भाजपाईयों को वोट की चोट से जवाब देने का काम करेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह भाजपा के मंत्रियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते है और इस दौरान सड़कों पर जमा पानी व लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली तो कांग्रेस कार्यकर्ता इससे भी बड़ा जनांदोलन करके सरकार की ईट से ईट बजा देंगे। इसके उपरांत कांग्रेसी जुलूस निकालते हुए सेक्टर-28 स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पहुंचे, जहां पर मंत्री जी की अनुपस्थिति में कांग्रेसियों ने जमकर भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए नारेबाजी की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।