सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

-नारायणी गंडकी माता की 51वीं भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन ।

वाल्मीकिनगर:-नारायणी गंडकी माता की 51वीं भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन ।



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार


बगहा/वाल्मीकिनगर - भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित शिवालय घाट त्रिवेणी धाम नेपाल में पावन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नारायणी गंडकी माता की 51 वीं भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैलाश पर्वत धाम के पीठाधीश्वर स्वामी  ऋषभ आनंद सरस्वती जी महाराज ,कोटि होम आश्रम नेपाल के पीठाधीश्वर धर्मपाल संत गुरु वशिष्ठ जी महाराज ,जीवन मुक्तानंद सरस्वती ,अध्यक्ष मोतीलाल ढकाल , संयोजक व संस्थापक डी आनंद ,स्वरांजलि सेवा संस्थान ट्रस्ट की अध्यक्षा अंजू देवी, गायक निर्मल अमात्य एवं भक्त किशनलाल पांडे ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके किया l मुख्य अतिथि श्री ऋषभ आनंद ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊपर है l अंधकार से प्रकाश की ओर तथा दुख से सुख की ओर गुरुवर  ही ले जाते हैं l बिना गुरु के हमारे जीवन का कोई मूल्य नहीं है l गुरु पूर्णिमा की सार्थकता को बड़ी सहजता के साथ भक्तों के समक्ष रखा गया l धर्मपाल श्री वशिष्ठ ने नारायणी गंडकी की महिमा को प्रस्तुत किया l चंद्र ग्रहण  के मौके पर भारत नेपाल से बड़ी संख्या में भक्त भजन कीर्तन तथा स्नान दान करने के निमित्त उपस्थित थे l गंगा मैया की जय नारायणी गंडकी माता की जय शिव शंकर भगवान की जय आदि नारे गुंजायमान होते रहे l चर्चित कलाकार श्री आनंद ने गुरु वंदना गाकर गुरु पूर्णिमा की सार्थकता को सिद्ध किया l नेपाली भजन मेरो जीवन मां भयो चमत्कार सुनकर श्रोता गण झूमते रहे l समाज सेवी एवं गायक संगीत आनंद ने हिंदी भजन नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का भजन को नए अंदाज में प्रस्तुत किया l  स्वरांजलि सेवा संस्थान की गायिका आशा साहू एवं कुमारी संगीता ने युगल  स्वर में देवी पचरा प्रस्तुत किया l काठमांडू नेपाल से आए गायक निर्मल अमात्य ने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन तथा प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा विषय पर केंद्रित इस महा आरती कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की l महाराजगंज उत्तर प्रदेश से आई गायिका रेखा चौधरी के भजनों की खूब तारीफ हुई l आयोजन समिति कोटि होम आश्रम नेपाल  एवं स्वरांजलि सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा आगत अतिथियों को  अंगवस्त्रम भगवत गीता एवं उपहारों से सम्मानित किया गया l संवेदक दरोगा पांडे एवं शिक्षाविद राधेश्याम पांडे द्वारा महाप्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी l दूधिया रोशनी में भजनों पर झूमते नाचते तालियां बजाते हजारों भक्तों का नजारा सुंदरतम था l  नेपाल पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजू बाबू यादव प्रहरी बिल  राजपुन सुरक्षा प्रहरी दिलीप तथा आर्म्ड पुलिस फोर्स के अशोक क्षेत्री सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे l देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर नर-नारी भजन गंगा में डुबकी लगाते रहे l मंच संचालन डी आनंद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष मोतीलाल ढकाल ने किया l कार्यक्रम के मध्य में अतिथि संत एवं विशिष्ट प्रतिभाशाली व्यक्तित्व नारायणी गंडकी सम्मान से सम्मानित किए गए l इस मौके पर राजेश निगम ,गायक शिव चंद्र शर्मा , निर्मल अमात्य , प्रमोद रौनियार ,  दिलीप जायसवाल ,अमरेंद्र सिंह, रामनगर  के गायक संजय ,  कश्यप ऋषि पांडे , पंडित बीके शर्मा , अनमोल आनंद , नितेश , चंदन मिश्रा , गायक धर्मराज शर्मा , कवित्री शोभा पांडे , वैद्य मनु गांधी गुप्ता, मूर्तिकार मनोज कुमार , कैलाश पर्वत के संजोग पांडे , गायक बुद्धि सागर , गुड्डू निगम , राम नारायण प्रसाद एवं राकेश झा उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।