सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रेसवार्ता कर विगत ढाई साल की उपलब्धियों एवं प्रयासों का दिया ब्यौरा: विधायक

बगहा :  प्रेसवार्ता कर विगत ढाई साल की उपलब्धियों एवं प्रयासों का दिया ब्यौरा: विधायक 


बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

 बगहा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए किए गए प्रयासों को खुले मंच से सार्वजनिक किया।

बगहा:- बगहा एक प्रखंड स्थित आदर्श कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को बगहा विधायक ने प्रेसवार्ता कर विगत ढाई साल की उपलब्धियों एवं प्रयासों का ब्यौरा दिया गया ।प्रेसवार्ता की अध्यक्षता बगहा विधायक राघव शरण पांडेय ने किया वही मंच संचालन मनोज सिंह के द्वारा किया गया।बगहा विधायक श्री पांडेय ने अपने ढाई सालों (करीब तीन साल) के कार्यकाल के दौरान बगहा विकास के लिए किए गए प्रयासों को खुले मंच से सार्वजनिक किया।उन्होंने बताया कि क्षेत्र विकास हेतु विधायक फंड में प्रतिवर्ष दो करोड़ रुपए की राशि आती है ,जो अपर्याप्त है।
फिर भी भाजपा के नेतृत्व में बगहा का काफी विकास हुआ है।सड़कों का जाल बिछा दिया गया है,बिजली की रोशनी से जंगल से लेकर दियरा रेता तक जगमगा उठा है।उन्होंने बताया कि मेरा मुख्य उद्देश्य बगहा का विकास करना है।श्री पांडेय ने अपने ढाई साल के दौरान किए गए सभी कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया।जिसमें 136 सड़कों एवं पुल बनाने की स्वीकृति दिलायी है।तथा दर्जनों सड़कों व पुल पुलियों का शिलान्यास करा दिया गया हैं,चौतरवा धनहा राजमार्ग में रतवल पुल के पास किसानों की भूमि का अधिग्रहण एवं मुआवजा संबंधित भी मुद्दा विधानसभा में उठाया गया। साथ ही कैलाश नगर बगहा में विस्थापित परिवार को जो पट्टा देने हेतु दलित बस्तियों में विद्युतीकरण और मसान नदी में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति नियंत्रण सहित दर्जनों समस्याओं को रखे गए है,अतिरिक्त अग्निशामक वाहन उपलब्ध कराने तथा जन जाति आरक्षण जो झारखंड बनने के बाद 10% से घटाकर 1% कर दिया गया है उसे बढ़ाने के संबंध में मुद्दा उठाया गया है,परसौनी स्वास्थ्य केंद्र का मुद्दा आदि मुद्दा उठाया गया,आगे कहा कि पांच वर्षों में जहां तक हो सकेगा मैं बगहा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।वही बच्चा पांडेय ने बताया कि बगहा विधानसभा क्षेत्र वर्षो पूर्व से विकास से उपेक्षित रहा,परन्तु जब से बगहा का विकास करने का नेतृत्व श्री पांडेय को मिला है बगहा का कायाकल्प हुआ है। मौके पर विजय गुप्ता, दिवाकर चौधरी, श्रीकांत हलदर,रितेश पांडेय, अमृतेश पाठक ,राकेश सिंह, फुन्नी मिश्र, मुन्ना पांडेय, चुन्नी पांडेय, कलखनाथ पांडेय, जयप्रकाश शाही, रविशंकर शाही, विष्णु प्रकाश गुप्ता, कामेश्वर सिंह, सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।