सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय पंवार क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष मुरलीधर टेम्भरे तो उपाध्यक्ष बने उमेश देशमुख

राष्ट्रीय पंवार क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष मुरलीधर टेम्भरे तो उपाध्यक्ष बने उमेश देशमुख ।




रिपोर्ट - हेमेंद्र क्षीरसागर
बालाघाट। राष्ट्रीय पंवार क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 14 व 15 जुलाई को गोंदिया महाराष्ट्र के पंवार भवन में आहुत हुआ। अवसर पर तत्कालिन  राष्ट्रीय अध्यक्ष डां. बीएम शरणागत, मध्यप्रदेश शासन कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, बालाघाट-सिवनी सांसद बोधसिंग भगत, कटंगी विधायक के डी देशमुख, विधायक विजय रांहगडाले परसवाडा विधायक मधु भगत, अध्यक्ष जिला पंचायत बालाघाट श्रीमती रेखा बिसेन,   पूर्व सांसद शिशुपाल पटले, पूर्व विधायक हेमंत भाऊ पटले, खुशाल भाऊ बोपचे, खोमेश्वर रांहगडाले व जीडी बोपचे, डां ज्ञानेश्वर टेम्भरे, टीडी बिसेन, चुनाव अधिकारी एच एच पारधी, एफ एल बिसेन, आई डी पटले, दिपलाल बिसेन, लेखसिंह राणा,हेमेन्द्र क्षीरसागर, लेखक व सलाहकार सामुदायिक विकास योजना कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार, अशोक बिसेन, सुनिल गौतम, किरण चौहान, छत्रपाल बिसेन, प्रदिप कोल्हे, डी एन रांहगडाले, बनवारीलाल पंवार, विजय बिसेन, ठानेन्द्र पटले, बसंत पंवार, यंकलेश पारधी समेत स्वजातियजन उपस्थित रहें। दौरान बहुप्रतिक्षित राष्ट्रीय पंवार क्षत्रिय महासभा के सम्पन्न चुनाव में पंवार समाज के मतदाताओं ने बढकर भाग लिया। जिसमें प्रमुखता से दो गुटों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। काफी गहमागहमी के बीच 740 लोगों ने मतदान किया। जिसे प्रतिशत में देखे तो लगभग 46 रहा। प्राप्त जानकारी अनुसार इंजीनियर मुरलीधर टेंभरे अध्यक्ष तो जिला पंचायत बालाघाट के सभापति उमेश देशमुख निर्वाचित हुए। परिणामों के मुताबिक अध्यक्ष मुरलीधर टेम्भरे ३३ वोट, उपाध्यक्ष द्वय महाराष्ट्र मोतीलाल चौधरी ३७ वोट, मध्यप्रदेश  उमेश देशमुख १३८ वोट, छत्तीसगढ़ राजेंद्र पटले ५० वोट, महासचिव श्रीमती पुष्पा बिसेन ०६ वोट, संगठन सचिव खेमेन्द्र कटरे ४४ वोट और कोषाध्यक्ष पद पर रमेश टेम्भरे ३१ वोटों से विजयई हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कमलेश ठाकरे, संतोष क्षीरसागर, मनोज राणा, मंगलेश रांहगडाले, दिपक बिसेन, प्रहलाद पटले, डां. बी एल पटले, रमेश ऐडे,विजय चौहान, रवि रांहगडाले, दिनेश भगत, डां. बी एल कटरे, मनोज पारधी, प्रहलाद पारधी, और धलेन्द्र भगत, मनीष पंवार, नितेश पारधी, लक्ष्मीचंद शरणागत, बसंत रांहगडाले, श्यालाल बिसेन, पियुष रांहगडाले गोपाल, नरेन्द्र रांहगडाले, पप्पू टेम्भरे, महेन्द्र रांहगडाले, अम्बरीष रांहगडाले, राजेन्द्र राणा, हरिप्रसाद भगत इत्यादि ने बधाई प्रेषित कर खुशी का ईजहार जाहिर किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।