जालसाजी करके 80 हजार रुपये किये पार
उन्नाव।
विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। नौकरी दिलवाने वाला युवक 4 लोगो के पासपोर्ट और प्रत्येक व्यक्ति से 20 -20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के गांव ललऊ खेड़ा निवासी निशांत चौरसिया 20 वर्ष पुत्र रज्जन लाल चौरसिया , राहुल चौरसिया 25 वर्ष पुत्र श्रीकृष्ण चौरसिया और जनपद रायबरेली के ग्राम भोजपुर निवासी अमित कुमार पुत्र राजबहादुर एवं आशीष कुमार पुत्र मुरली शंकर से विदेश में नौकरी करने जाने हेतु वीजा व नौकरी दिलवाने के नाम बृजेश तिवारी पुत्र शिव प्रसाद ग्राम अर्जुनामऊ मोहमदपुर थाना सोहरामऊ ने उक्त लोगो से धोखाधड़ी करके अपने जाल में फंसाकर प्रत्येक व्यक्ति से 20 -20 हजार रुपये और पासपोर्ट ले लिए और 20 मई 2018 तक पूरा काम करने का आश्वासन दिया। जब निर्धारित समय पर युवकों ने बृजेश से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नही सका।
रिपोर्ट--अंकिता पाल
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें