सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद की चित्र पर माल्यार्पण कर हर्षोल्लास के साथ जयंती मनायी गयी।

बगहा:- विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद की चित्र पर माल्यार्पण कर हर्षोल्लास के साथ जयंती मनायी गयी।



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार


बगहा(23जुलाई2018)बगहा नगर के बबुई टोला खेल मैदान में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती हर्षोल्लास  मनाई गई।कार्यकर्ताओं ने चन्द्रशेखर आजाद की चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए  मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला के गौरक्षा प्रमुख विशाल पांडेय ने किया और अपने संबोधन में कहा कि प्रसिद्ध क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद बहुत ही कम उम्र में देश की आजादी की लड़ाई का हिस्सा बनें.चन्द्रशेखर देश को आजाद कहा जाता हैं. यह तब की बात है जो वे महज 15 साल की उम्र में चन्द्रशेखर आजाद को जज के सामने पेश किया गया था तो उन्होंने ने बताया कि 'मेरा नाम आजाद हैं,मेरे पिता का नाम स्वतंत्रता और मेरा घर जेल हैं। देश की आजादी के लिए उन्होंने जो किया हैं, उसे बयां कर पाना संभव नहीं है. उनका बलिदान देश की स्वतंत्रता संग्राम में एक नई कड़ी जोड़ दिया आज वह भले ही हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनके कार्य और आदर्श सदैव उनकी याद दिलाते रहेंगें मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रिंस पाठक, बजरंग दल के जिला सह सयोंजक अरुण सिंह, बजरंग दल के नगर सह सयोंजक सोनू कुमार, नगर कोषाध्यक्ष  मनु कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।  हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार  लौकरिया थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में में शांति समिति की एक बैठक आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय मिश्र एवं संचालन सुबोध सिंह  ने किया।आयोजित कार्यक्रम में दोनो समुदायो के लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया ।वही थानाध्यक्ष ने बताया जिस स्थान पर दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी सुरक्षा के मद्देनजर वाहा पूजा समिति के द्वारा स्थानीय थाना से  लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।जिससे मौके पर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल पन्द्रह पूजा समिति के द्वारा अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन दिया जिसे थानाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 20 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन कर देने का आदेश दिया।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी  पूजा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजमात किये  गए है साथ ही उन्होंने ब...

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा रिपोर्टर जितेन्दर पांचाल मथुरा डूडा कार्यलय पर सफाई कर्मचारियों का जमकर हंगामा किया चार महीने से वेतन न मिलने की बजह से किया प्रदर्शन हंगामा,सफाई क्रम चारिओं के साथ महिला सफाई कर्म चारिओं भी कर रही है डूडा कार्यलय पर हंगामा,नही मिला नगर के सफाई कर्मचारियो को डूडा से कोई अस्वासन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी अपने वेतन को लेकर जिला परियोजना अधिकारी और नगर निगम मथुरा के खिलाफ नारेबाजी करते ये लोग 4 माह से वेतन ना मिलने से परेशान हो कर जिला परियोजना अधिकारी सतीश कुमार सिंह से मिले काफी नोकझोंक होने के बाद जिला परियोजना अधिकारी ने बताया की वेतन का मामला नगर निगम के अधीन है निगम के द्वारा केवल 8 दिन जो कि जून माह का वेतन दिया गया है अभी तक डूडा विभाग के खाते में नहीं आया है सफाई कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हमने बिना वेतन के जन्माष्टमी रक्षाबंधन और ईद त्योहारों पर सफाई की एवं एक दिन भी अवकाश नहीं लिया l